कैमोर की शनिजा खान ने 10वीं में 97% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

समाज के लिए प्रेरणा बनी कैमोर की शनिजा अफरोज खान

सीबीएसई 10वीं बोर्ड में हासिल किया 97 प्रतिशत और एआई में 100 से 100 प्रतिशत अंक हासिल कर पाई सफलता

परिजनों ने फूल मालाओं से बेटी का किया स्वागत

कैमोर के प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी एवं कटनी भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब ख़ान की पुत्री शनिजा अफ़रोज़ ख़ान ने सीबीएसई बोर्ड से 10 वी की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर कैमोर के साथ कटनी ज़िले का मान बढ़ाया है। परिजनों ने फूल मालाओं से बेटी का स्वागत कर हौसला बढ़ाया। कुमारी शनिज़ा ने एआई विषय में 100 अंक में से 100 अंक ग्रहण किए है। विदित हो कि आप भोपाल दिल्ली पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत है। इंजीनियर नवाब ख़ान वर्तमान में भोपाल में निवासरत है।आपकी बड़ी बेटी एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा है और पुत्र नायाब 9 वी क्लास में अध्ययनरत है जो की राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में स्कूल का प्रतिनिधित्व कर चुके है। साथ पढ़ाई में भी अव्वल श्रेणी में रहते है।शानिज़ा की सफलता के लिए सभी लोगो ने परिवारजनों को शुभकामनाएँ दी है।
इंजीनियर नवाब ख़ान की धर्म पत्नी शबीना अफ़रोज़ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है लेकिन ग्रहणी क्रूप में बच्चों की शिक्षा में अपना पूरा समय देती है।
नवाब ख़ान ने भी सभी शुभ चिंतकों का आभार जताया है।शनिजा की इस शानदार उपलब्धि पर परिवार, समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका सम्मान किया। माता-पिता और भाई-बहनों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर बेटी का उत्साह बढ़ाया। परिजनों का कहना है कि शनिजा शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं।शनिजा का लक्ष्य है कि वह आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम और अधिक रोशन करें। उनका मानना है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

Related Posts

जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए डिप्टी CM अरुण साव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : श्री अरुण साव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. 4 सितम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण…

दुल्हन की तरह सजी मथुरा-वृंदावन, कृष्ण भक्ति में डूबी ब्रजभूमि

आज जन्माष्टमी वाले दिन जगह – जगह लगे प्रसादी एवं भंडारेदुल्हन की तरह सजाया गया है मथुरा-वृन्दावन को ““आज जन्मोत्सव वाले दिन कृष्ण भक्ति में डूबी बृजभूमि “भगवान श्री कृष्ण…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए डिप्टी CM अरुण साव

जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए डिप्टी CM अरुण साव

दुल्हन की तरह सजी मथुरा-वृंदावन, कृष्ण भक्ति में डूबी ब्रजभूमि

दुल्हन की तरह सजी मथुरा-वृंदावन, कृष्ण भक्ति में डूबी ब्रजभूमि

अम्बाह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

अम्बाह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

सात साल बाद लौटी DCM श्रीराम की भव्य जन्माष्टमी झांकियां

सात साल बाद लौटी DCM श्रीराम की भव्य जन्माष्टमी झांकियां

मां के शव के पास रोती रही मासूम, बेबस पिता करता रहा एंबुलेंस का इंतजार

मां के शव के पास रोती रही मासूम, बेबस पिता करता रहा एंबुलेंस का इंतजार

CM भजनलाल ने श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन

CM भजनलाल ने श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन