मिशन शक्ति फेज-5: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

मुरादाबाद, 08 सितंबर 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

महिला सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान महिला हिंसा अथवा किसी अन्य आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित स्वास्थ्य सेवा 102 एवं एंबुलेंस सेवा 108 के बारे में भी जानकारी दी गई।

इसके साथ ही महिलाओं को जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क तथा राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग से संबंधित शिकायत निवारण व्यवस्था के बारे में भी जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों द्वारा पुलिस की पाठशाला एवं चौपाल आयोजित कर महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।

Related Posts

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

संदीप मौर्य✍️ कटनी। बहोरीबंद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को अर्पित की श्रद्धांजलि

Leave a Reply

OTHER NEWS

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला