धार में भाजपा की जिला बैठक संपन्न, सेवा संकल्प अभियान पर मंथन

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ग्रामीण धार की जिला कार्यशाला एवं जिला बैठक संपन्न


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला धार (ग्रामीण) की जिला कार्यशाला एवं जिला बैठक का आयोजन मनावर स्थित पाटीदार धर्मशाला में किया गया
कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ..!
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी राधेश्याम यादव, धर्मपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर, धार जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा एवं भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार सहित मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
जिला प्रभारी राधेश्याम यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों, संगठन की भूमिका तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा के संबंध में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया
कार्यशाला को वर्चुअल माध्यम से धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया
भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण धार जिले में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का क्रियान्वयन जिले के सभी मंडल केंद्रों तक किया जाएगा इसके लिए विधानसभा स्तर पर प्रभारी एवं सह-प्रभारी का गठन भी किया गया है। बैठक में जिले की वर्तमान संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण विनोद शर्मा ने दिया। संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश मोटसरा ने किया तथा आभार अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज बालेश्वर ने व्यक्त किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ,सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला ने बताया कि कार्यशाला में जिला प्रभारी राधेश्याम यादव, जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व विधायक रंजना बघेल, विधायक कालूसिंह ठाकुर, पूर्व विधायक मुकामसिंह किराड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा, जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बघेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धाडीवाल, मोहन भायल, विनोद शर्मा सहित सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष मोहन आर्य, हीरालाल ब्रजवासी, लालसिंह बर्मन, धीरज बालेश्वर, उज्जवल सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे..
इस अवसर पर सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Posts

जालौर नगर पालिका चुनाव: BJP मंडल अध्यक्ष ने जीत का दावा किया

जालौर जिले के और तहसील मुख्यालय पर नगर पालिका के चुनाव संपन्न हुए उसमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह राजपूत ने बताया कि वर्तमान में भारतीय जनता…

सोजत निकाय चुनाव: 1 बजे तक 55% मतदान

सोजत नगर निकाय चुनाव 2026:दोपहर 1 बजे तक 55% मतदान, 107 वर्षीय बुजुर्ग और युवाओं में दिखा भारी उत्साह ​सोजत नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत आज सभी 40 वार्डों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जालौर नगर पालिका चुनाव: BJP मंडल अध्यक्ष ने जीत का दावा किया

जालौर नगर पालिका चुनाव: BJP मंडल अध्यक्ष ने जीत का दावा किया

सोजत निकाय चुनाव: 1 बजे तक 55% मतदान

सोजत निकाय चुनाव: 1 बजे तक 55% मतदान

पलेरा में जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित

पलेरा में जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित

कांग्रेस नेता सुमीत मागोत्र ने उठाया 108 एम्बुलेंस में देरी का मुद्दा

कांग्रेस नेता सुमीत मागोत्र ने उठाया 108 एम्बुलेंस में देरी का मुद्दा

वृंदावन पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की निर्माता, संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन

वृंदावन पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की निर्माता, संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन

भरतपुर में शांतिपूर्ण मतदान, पुलिस मुस्तैद

भरतपुर में शांतिपूर्ण मतदान, पुलिस मुस्तैद