सड़क बनी तालाब, ग्रामीण बोले सड़क नहीं तो वोट नही
विकास खण्ड पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरईपार में जर्जर सड़क और जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
ग्रामीणों ने बताया कि बखिरा सहजनवां मुख्य मार्ग से बीआरसी पाली तक जाने वाली सर्विस रोड पूरी तरह टूट चुकी है। जगह-जगह 4 से 5 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरने से सड़क तालाब बन गई है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बाइक सवारों को भारी परेशानी हो रही है और रोजाना लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
आरोप है कि सड़क दोबारा बनी थी, लेकिन घटिया निर्माण और रखरखाव न होने से फिर बदहाल हो गई। कई बार शिकायत के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिला।
गुस्साए ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि सड़क और नाली नहीं बनी तो वे चुनाव में वोट नहीं डालेंगे और नेताओं का गांव में प्रवेश भी नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री की जांच और तत्काल मरम्मत की मांग की है।इस दौरान
कृष्ण मोहन अग्रहरि, अयोध्या गुप्ता, सतीश गुप्ता, संदीप, आकाश, शिवम, झुल्ली चौरसिया, नगीना, राम अवतार, सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।






