भानपुरी वन परिक्षेत्र के मावलीगुड़ा में मिले वन्यजीव के पंजों के निशान, गांव में दहशत
वन विभाग ने की पुष्टि, ग्रामीणों को शाम के बाद बाहर न निकलने की हिदायत
भानपुरी वन विभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत मावलीगुड़ा में वन्यजीव के पंजों के निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने खेत और जंगल के किनारे बड़े पंजों के निशान देखे, जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही भानपुरी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंजों के निशानों का निरीक्षण किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह निशान किसी वन्य जीव का प्रतीत हो रहा है, लेकिन यह किस जानवर का है, इसकी पुष्टि फॉरेस्ट ट्रैकर और जांच के बाद ही हो पाएगी। निशानों का फोटो और कास्ट लिया गया है, जिसे वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है।
वन विभाग ने एहतियात के तौर पर पूरे गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया है। ग्रामीणों को शाम होने के बाद अकेले जंगल की ओर न जाने, खेतों में समूह में जाने और बच्चों को घर से बाहर अकेले न छोड़ने की हिदायत दी गई है। साथ ही वन विभाग ने निगरानी के लिए टीम तैनात कर दी है और लगातार गश्त की जा रही है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पहचान करने की मांग की है। वन विभाग ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है।






