जलकर वसूली करने पहुंची नगर निगम टीम पर हमला, कर्मचारी को कुत्ते से कटवाया

संदीप मौर्य✍️

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी की जलकर वसूली टीम के साथ कार्रवाई के दौरान विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। नगर निगम कर्मचारियों का आरोप है कि वार्ड क्रमांक 01, बाल गंगाधर तिलक सरला नगर में जलकर की वसूली एवं पानी के कनेक्शन से संबंधित कार्रवाई के दौरान बलराम पाठक नामक व्यक्ति द्वारा कर्मचारियों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे समयपाल विष्णु तिवारी को पालतू कुत्ते से कटवाने का आरोप है, जिससे वे घायल हो गए।
नगर निगम की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उक्त मकान में संबंधित व्यक्ति के बिना आवंटन/अनधिकृत रूप से निवास करने का आरोप है। साथ ही आरोप है कि पानी की पाइपलाइन को तोड़कर उसमें कनेक्शन किया गया है। इसी मामले में नगर निगम की टीम कार्रवाई एवं जलकर वसूली के लिए मौके पर पहुंची थी।
वसूलीकर्ता से मारपीट और मोबाइल छीनने का प्रयास
नगर निगम कर्मचारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान वसूलीकर्ता प्रभांशु पटवा के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई तथा उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। इसके बाद कर्मचारी प्रेम नारायण कुशवाहा के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
विवाद बढ़ने पर समयपाल विष्णु तिवारी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। कर्मचारियों का आरोप है कि इसी दौरान उन्हें पालतू कुत्ते से कटवाया गया। घटना में विष्णु तिवारी घायल हो गए, जिसके बाद उनका उपचार कराया गया।
पंप चालक को भी धमकी देने का आरोप
नगर निगम कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना से एक दिन पहले नगर निगम के पंप चालक तिलोकी कचेल को भी कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। कर्मचारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को अर्पित की श्रद्धांजलि

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

अम्बाह के अधनपुर पंचायत में चार साल से अंधेरे में जी रहे 1200 ग्रामीण, बिल आ रहा है लेकिन बिजली नहीं – बच्चों की पढ़ाई पर संकट मुरैना। जिले के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान