अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वार में कथित अवैध शराब बिक्री और अवैध पक्कारियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर आधा सैकड़ा से अधिक महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी पहुंचीं। महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत रखते हुए अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की और ज्ञापन सौंपा।
महिलाओं का आरोप है कि पुलिस द्वारा कुछ दिन पूर्व की गई कार्रवाई के बाद अवैध शराब बिक्री पर कुछ समय के लिए रोक लगी थी, लेकिन अब गांव में कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा थैलियों में शराब रखकर गली-गली और गांव-गांव बिक्री की जा रही है। शिकायत में कुछ लोगों के नाम भी महिलाओं द्वारा बताए गए हैं। जो गांव की ही रहने वाले कुछ दबंग लोग जिनका नाम जायसवाल, मंजा जायसवाल, संजू जायसवाल, मुकेश जायसवाल, के द्वारा अब थैली में रखकर गांव-गांव गली-गली में शराब बेची जा रही है
महिलाओं का कहना है कि शराब बिक्री का विरोध करने पर कथित रूप से गाली-गलौज और विवाद की स्थिति निर्मित की जाती है। उनका आरोप है कि इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और इसका सबसे अधिक असर महिलाओं एवं परिवारों पर पड़ रहा है।
महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में चंद्रकला, पानबाई, बुरी, पिंकी, रोशनी, नंदिनी, सुलोचना, राधा, पार्वती, पूनम, सीता, ममता, हल्की बाई, सोमकली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Posts

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। एनएच-30 पर ग्राम छपरा, थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र में स्थित गोलू ढाबा एवं नाश्ता सेंटर का खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर औचक…

डबरा में जलभराव से हाहाकार, विधायक ने लिया जायजा

जलभराव की स्थिति का विधायक ने लिया जायजा।डबरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 06 में लगातार बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लगातार बारिश से क्षेत्र के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

डबरा में जलभराव से हाहाकार, विधायक ने लिया जायजा

डबरा में जलभराव से हाहाकार, विधायक ने लिया जायजा

मेवा थापा ने राजस्थान के शमशेर को दी पटखनी

मेवा थापा ने राजस्थान के शमशेर को दी पटखनी

भितरवार में 11 सितंबर को लगेंगे जन-विश्वास अभियान के शिविर

भितरवार में 11 सितंबर को लगेंगे जन-विश्वास अभियान के शिविर

जहरीली शराब के खतरे पर भितरवार में अलर्ट, स्टॉक बिक्री पर रोक

जहरीली शराब के खतरे पर भितरवार में अलर्ट, स्टॉक बिक्री पर रोक