जलभराव की स्थिति का विधायक ने लिया जायजा।
डबरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 06 में लगातार बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लगातार बारिश से क्षेत्र के डैम लबालब हो चुके हैं और डैम से छोड़ा जा रहा पानी नहरों के रास्ते शहर की विभिन्न कॉलोनियों तक पहुंच गया है। जिसके चलते रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव की स्थिति की जानकारी मिलने पर विधायक सुरेश राजे मौके पर पहुंचे और स्थानीय रहवासियों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने जलभराव से प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और हुए नुकसान की जानकारी ली।
वहीं जलभराव से उत्पन्न परेशानियों को देखते हुए विधायक ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और हर परिस्थिति में अपने क्षेत्रवासियों के साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है।





