राकेश गुप्ता उधमपुर:-जीएमसी उधमपुर में आपातकालीन दवाइयां ना होने के करण मरीजों को हो रही है परेशानी ।
जीएमसी उधमपुर में पेनटॉप, सहित कई आवश्यक एवं आपातकालीन इंजेक्शन एवं अन्य दवाइयां उपलब्ध नहीं होने से मरीज और उनके परिजन परेशान हैं।
गरीब और जरूरतमंद लोग सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन अगर उन्हें जरूरी दवाइयां भी बाहर से खरीदनी पड़ें, तो सवाल उठना स्वाभाविक है।
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होनी चाहिए।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
जनता का स्वास्थ्य सर्वोपरि है।






