संस्कारधानी में गूंजा ‘गोविंदा आला रे’, मांझी व्यायाम शाला ने जीती ऐतिहासिक चांदी की मटकी
संस्कारधानी जबलपुर में संस्कार सेवा उत्सव समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने शहर में अद्भुत उत्साह का संचार कर दिया। भाजपा के तमाम दिग्गज जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति और आयोजक डॉ. सुधांशु गुप्ता के सानिध्य में हुए इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दूर से गोविंदों की टोलियां पहुंची थीं। आसमान में करीब 40 फीट की ऊंचाई पर टंगी चांदी की मटकी को भेदने के लिए युवाओं का जोश देखते ही बनता था। ढोल-नगाड़ों की थाप और डीजे की कर्णप्रिय धुन पर थिरकते हजारों कृष्ण भक्तों की मौजूदगी ने पूरे माहौल को वृंदावन जैसा जीवंत बना दिया, जहां हर कोई बांके बिहारी के रंग में रंगा नजर आया।
प्रतियोगिता का रोमांच उस वक्त अपने चरम पर पहुंच गया जब एक के बाद एक कई प्रसिद्ध समितियों के प्रयास असफल होने के बाद भी युवाओं का हौसला कम नहीं हुआ। रात के सन्नाटे को चीखते-चिल्लाते और एक-दूसरे का संबल बनते हुए गोदाें ने मानव पिरामिड बनाने की अनगिनत कोशिशें कीं। आखिरकार, कई घंटों के संघर्ष और अथक प्रयासों के बाद देर रात मांझी व्यायाम शाला समिति बेलबाग ने तमाम बाधाओं को पार करते हुए आखिरकार 40 फीट ऊंचे आसमान को चूमती उस ऐतिहासिक चांदी की मटकी को फोड़ने में सफलता हासिल कर ली। मटकी फूटते ही पूरा पंडाल “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के उद्घोष से गूंज उठा और विजेता समिति की इस साहसिक जीत पर संस्कारधानी ने जमकर जश्न मनाया।
गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
संदीप मौर्य ✍️ कटनी। एनएच-30 पर ग्राम छपरा, थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र में स्थित गोलू ढाबा एवं नाश्ता सेंटर का खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर औचक…






