बण्डा की घटना के बाद कटनी में आबकारी विभाग अलर्ट

संदीप मौर्य✍️

कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर शराब दुकानों की सघन जांच,विभिन्न ब्रांडों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे

कटनी (07 सितम्बर)। सागर जिले के बण्डा में जहरीली शराब की घटना के बाद कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग और अधिक सतर्कता और मुस्तैदी के साथ जिले की शासकीय मदिरा दुकानों की सघन जांच एवं सैंपलिंग की कार्रवाई जारी है।

जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती विभा मरकाम ने बताया कि पिछले दो दिनों से आबकारी विभाग का अमला जिले की विभिन्न मदिरा दुकानों पर पहुंचकर अलग-अलग ब्रांड की मदिरा के नमूने एकत्र कर रहा है। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच की यह कार्रवाई रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में भी जारी रखी गई, ताकि जिले में मदिरा की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की आशंका की गुंजाइश न रहे।

उन्होंने बताया कि एहतियाती कदम के तौर पर जिले में प्रचलित विभिन्न मदिरा ब्रांडों के नमूने एकत्र किए गए हैं। दुकानों के निरीक्षण, सैंपलिंग और गुणवत्ता परीक्षण की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। विभाग द्वारा मदिरा की गुणवत्ता के साथ-साथ बिक्री व्यवस्था पर भी निगरानी रखी जा रही है।

क्यूआर कोड स्कैन कर जानें शराब की पूरी जानकारी

आबकारी विभाग ने बताया कि मदिरा की बोतलों पर अंकित क्यूआर कोड को स्कैन कर ग्राहक शराब से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। क्यूआर कोड के माध्यम से मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का नाम, बिक्री वाले जिले का नाम तथा निर्माण की तारीख सहित अन्य विवरण की पुष्टि की जा सकती है। विभाग ने नागरिकों से मदिरा खरीदते समय बोतल पर अंकित क्यूआर कोड को स्कैन कर जानकारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

मिलावट या संदिग्ध शराब की सूचना तत्काल दें

आबकारी विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल शासकीय मदिरा दुकानों से ही मदिरा क्रय करें। यदि किसी व्यक्ति को शराब के स्वाद में असामान्य परिवर्तन, किसी प्रकार की गंध, रंग में बदलाव अथवा मिलावट होने का संदेह प्रतीत होता है, तो स्वयं सेवन करने के बजाय इसकी सूचना तत्काल आबकारी विभाग को दें।

शिकायत अथवा सूचना के लिए जिला आबकारी कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07622-231217 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Posts

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। एनएच-30 पर ग्राम छपरा, थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र में स्थित गोलू ढाबा एवं नाश्ता सेंटर का खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर औचक…

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वार में कथित अवैध शराब बिक्री और अवैध पक्कारियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर आधा सैकड़ा से अधिक महिलाएं पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

डबरा में जलभराव से हाहाकार, विधायक ने लिया जायजा

डबरा में जलभराव से हाहाकार, विधायक ने लिया जायजा

मेवा थापा ने राजस्थान के शमशेर को दी पटखनी

मेवा थापा ने राजस्थान के शमशेर को दी पटखनी

भितरवार में 11 सितंबर को लगेंगे जन-विश्वास अभियान के शिविर

भितरवार में 11 सितंबर को लगेंगे जन-विश्वास अभियान के शिविर

जहरीली शराब के खतरे पर भितरवार में अलर्ट, स्टॉक बिक्री पर रोक

जहरीली शराब के खतरे पर भितरवार में अलर्ट, स्टॉक बिक्री पर रोक