सोजत में अवैध ट्यूबवेल पर SDM की बड़ी कार्रवाई

​सोजत में आचार संहिता की धज्जियां: वोटों के प्रलोभन के लिए खोदे जा रहे थे अवैध ट्यूबवेल, SDM रवि प्रकाश की बड़ी कार्रवाई
​सोजत (पाली)।

पाली जिले के सोजत उपखंड में चुनावी आचार संहिता के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए सरकारी नियमों और पाबंदियों की धज्जियां उड़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वोटों के प्रलोभन के लिए शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर गुपचुप तरीके से ट्यूबवेल की खुदाई करवाई जा रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर

अवैध बोरवेल खुदाई के काम को रुकवाया।

​इन तीन ठिकानों पर दी गई दबिश:
​राम पेट्रोल पंप के पीछे
​गंगा पेट्रोल पंप के पीछे, जय अम्बे मंदिर के पास
​चौधरियों के बास क्षेत्र में

​SDM ने खुद संभाल मोर्च, किया मौका मुआयना

​सोजत उपखंड अधिकारी (SDM) रवि प्रकाश ने सूचना मिलते ही तुरंत संज्ञान लिया और तीनों स्थानों पर पहुंचकर मौका मुआयना (निरीक्षण) किया। प्रशासन के अचानक पहुंचते ही मौके पर हड़कंप मच गया और बोरवेल खुदाई में लगे लोग व उपकरण जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई।

​चुनावी माहौल में बढ़ा प्रशासनिक शिकंजा
​आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति ट्यूबवेल खुदाई करवाना और मतदाताओं को प्रभावित करने की नीयत से ऐसे विकास कार्य दिखाना चुनाव आयोग के नियमों का सीधा उल्लंघन है। SDM रवि प्रकाश ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार आगे की विधिक व प्रशासनिक कार्रवाई जारी है।
​प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं और नियमों की अवहेलना करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Related Posts

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। एनएच-30 पर ग्राम छपरा, थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र में स्थित गोलू ढाबा एवं नाश्ता सेंटर का खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर औचक…

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वार में कथित अवैध शराब बिक्री और अवैध पक्कारियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर आधा सैकड़ा से अधिक महिलाएं पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

डबरा में जलभराव से हाहाकार, विधायक ने लिया जायजा

डबरा में जलभराव से हाहाकार, विधायक ने लिया जायजा

मेवा थापा ने राजस्थान के शमशेर को दी पटखनी

मेवा थापा ने राजस्थान के शमशेर को दी पटखनी

भितरवार में 11 सितंबर को लगेंगे जन-विश्वास अभियान के शिविर

भितरवार में 11 सितंबर को लगेंगे जन-विश्वास अभियान के शिविर

जहरीली शराब के खतरे पर भितरवार में अलर्ट, स्टॉक बिक्री पर रोक

जहरीली शराब के खतरे पर भितरवार में अलर्ट, स्टॉक बिक्री पर रोक