जबलपुर में मांझी व्यायाम शाला ने फोड़ी 40 फीट ऊंची चांदी की मटकी

संस्कारधानी में गूंजा ‘गोविंदा आला रे’, मांझी व्यायाम शाला ने जीती ऐतिहासिक चांदी की मटकी
​संस्कारधानी जबलपुर में संस्कार सेवा उत्सव समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने शहर में अद्भुत उत्साह का संचार कर दिया। भाजपा के तमाम दिग्गज जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति और आयोजक डॉ. सुधांशु गुप्ता के सानिध्य में हुए इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दूर से गोविंदों की टोलियां पहुंची थीं। आसमान में करीब 40 फीट की ऊंचाई पर टंगी चांदी की मटकी को भेदने के लिए युवाओं का जोश देखते ही बनता था। ढोल-नगाड़ों की थाप और डीजे की कर्णप्रिय धुन पर थिरकते हजारों कृष्ण भक्तों की मौजूदगी ने पूरे माहौल को वृंदावन जैसा जीवंत बना दिया, जहां हर कोई बांके बिहारी के रंग में रंगा नजर आया।
​प्रतियोगिता का रोमांच उस वक्त अपने चरम पर पहुंच गया जब एक के बाद एक कई प्रसिद्ध समितियों के प्रयास असफल होने के बाद भी युवाओं का हौसला कम नहीं हुआ। रात के सन्नाटे को चीखते-चिल्लाते और एक-दूसरे का संबल बनते हुए गोदाें ने मानव पिरामिड बनाने की अनगिनत कोशिशें कीं। आखिरकार, कई घंटों के संघर्ष और अथक प्रयासों के बाद देर रात मांझी व्यायाम शाला समिति बेलबाग ने तमाम बाधाओं को पार करते हुए आखिरकार 40 फीट ऊंचे आसमान को चूमती उस ऐतिहासिक चांदी की मटकी को फोड़ने में सफलता हासिल कर ली। मटकी फूटते ही पूरा पंडाल “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के उद्घोष से गूंज उठा और विजेता समिति की इस साहसिक जीत पर संस्कारधानी ने जमकर जश्न मनाया।

Related Posts

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को अर्पित की श्रद्धांजलि

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

अम्बाह के अधनपुर पंचायत में चार साल से अंधेरे में जी रहे 1200 ग्रामीण, बिल आ रहा है लेकिन बिजली नहीं – बच्चों की पढ़ाई पर संकट मुरैना। जिले के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान