अहरौरा तालाब में एक और मगरमच्छ का रेस्क्यू, ग्रामीणों में दहशत

झाँसी के अहरौरा मे वन बिभाग टीम, रेंज बामोर द्वारा एक और मगरमच्छ का रेस्क्यू

तालाब मे अभी और मगरमच्छ होने की सम्भावना से ग्रामीणों मेंडर का माहौल

झाँसी जिले की तहसील गरौठा अंतर्गत ब्लॉक बामौर के अहरौरा गांव में पिछले कई दिनों से मगरमच्छों की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गांव के तालाब में मगरमच्छों द्वारा लगातार जानवरों को अपना निवाला बनाए जाने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों के मुताबिक, तालाब में कई दिनों से मगरमच्छ दिखाई दे रहे थे। मगरमच्छों के हमले में कुछ पशुओं के शिकार होने की बात भी सामने आई है। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से अहरौरा गांव के तालाब पहुंची, जहां काफी मशक्कत के बाद कुछ दिन पहले मगरमच्छों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, टीम द्वारा लगातार प्रयास उपरांत आज एक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया!

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में अभी और मगरमच्छ मौजूद होने की आशंका है। ग्रामीणों द्वारा लगातार तालाब में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना दी जा रही थी , जिसके बाद वन विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है। झाँसी से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Related Posts

करहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर गुड़ लहान नष्ट

करहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर गुड़ लहान नष्ट; अवैध शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी एंकर..भितरवार अवैध शराब के खिलाफ करहिया पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए…

बहराइच पुलिस ने बरामद किए 107 खोए मोबाइल, मालिकों को सौंपे

जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा 107 खोये हुए मोबाइल अनुमानित कीमत करीब ₹26,12,830 (छब्बीस लाख बारह हजार आठ सौ तीस) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को…

Leave a Reply

OTHER NEWS

करहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर गुड़ लहान नष्ट

करहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर गुड़ लहान नष्ट

बहराइच पुलिस ने बरामद किए 107 खोए मोबाइल, मालिकों को सौंपे

बहराइच पुलिस ने बरामद किए 107 खोए मोबाइल, मालिकों को सौंपे

18 नगर निकायों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा

18 नगर निकायों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा

मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को सीईओ शुभम भैंसारे ने दिखाई हरी झंडी

मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को सीईओ शुभम भैंसारे ने दिखाई हरी झंडी

अहरौरा तालाब में एक और मगरमच्छ का रेस्क्यू, ग्रामीणों में दहशत

अहरौरा तालाब में एक और मगरमच्छ का रेस्क्यू, ग्रामीणों में दहशत

कटनी मुड़वारा स्टेशन पर यात्री और टीसी के बीच विवाद, वीडियो वायरल

कटनी मुड़वारा स्टेशन पर यात्री और टीसी के बीच विवाद, वीडियो वायरल