मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को सीईओ शुभम भैंसारे ने दिखाई हरी झंडी

सीईओ शुभम भैंसारे ने मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी
साइक्लिस्ट ने अमर जवान ज्योति से जलमहल तक रैली निकालकर जगाई मतदाता जागरूकता अलख

जयपुर, 06 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव में आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर एवं राजस्थान रोड़ राइडर्स साइकलिंग क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ‘स्वीप’ (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) कार्यक्रम के तहत अमर जवान ज्योति जनपथ एसएमएस स्टेडियम से जलमहल तक मतदाता जागरूकता साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली को अमर जवान ज्योति से स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी एवं सीईओ जिला परिषद् शुभम भैंसारे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं ने भी साइक्लिंग कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि जिस प्रकार स्वास्थ्य के लिए साइक्लिंग करना आवश्यक है उसी प्रकार स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान अतिमहत्त्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जयपुर जिले में 09 सितंबर बुधवार को 2 नगरपरिषद् एवं 16 नगरपालिकाओं के 540 वार्डों के वहीं 11 सितंबर शुक्रवार को जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्डों के लिए प्रातः 7ः00 बजे से सांय 6ः00 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबुत करने की अपील की है।

इस अवसर पर राजस्थान रोड राइडर्स के संरक्षक डॉक्टर जी एल शर्मा, अध्यक्ष विजेंद्र सिंह पाड़ला , उप निदेशक जन संपर्क हेमंत सिंह, जिला नोडल स्वीप समन्वयक दिनकर शर्मा, रॉबिन हुड आर्मी जयपुर की संयोजक रेनू जिंदल सहित अन्य साइक्लिस्ट ने मतदाता जागरूकता की अलख जगाई।

Related Posts

करहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर गुड़ लहान नष्ट

करहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर गुड़ लहान नष्ट; अवैध शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी एंकर..भितरवार अवैध शराब के खिलाफ करहिया पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए…

बहराइच पुलिस ने बरामद किए 107 खोए मोबाइल, मालिकों को सौंपे

जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा 107 खोये हुए मोबाइल अनुमानित कीमत करीब ₹26,12,830 (छब्बीस लाख बारह हजार आठ सौ तीस) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को…

Leave a Reply

OTHER NEWS

करहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर गुड़ लहान नष्ट

करहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर गुड़ लहान नष्ट

बहराइच पुलिस ने बरामद किए 107 खोए मोबाइल, मालिकों को सौंपे

बहराइच पुलिस ने बरामद किए 107 खोए मोबाइल, मालिकों को सौंपे

18 नगर निकायों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा

18 नगर निकायों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा

मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को सीईओ शुभम भैंसारे ने दिखाई हरी झंडी

मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को सीईओ शुभम भैंसारे ने दिखाई हरी झंडी

अहरौरा तालाब में एक और मगरमच्छ का रेस्क्यू, ग्रामीणों में दहशत

अहरौरा तालाब में एक और मगरमच्छ का रेस्क्यू, ग्रामीणों में दहशत

कटनी मुड़वारा स्टेशन पर यात्री और टीसी के बीच विवाद, वीडियो वायरल

कटनी मुड़वारा स्टेशन पर यात्री और टीसी के बीच विवाद, वीडियो वायरल