मां के शव के पास रोती रही मासूम नंदनी।
बेबस पिता एंबुलेंस का करता रहा इंतजार।
झांसी मेडिकल कॉलेज में इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई।
पत्नी की मौत के बाद पति शव घर ले जाने के लिए परेशान रहा।
पैसे नहीं होने के कारण निजी वाहन नहीं कर सका।
करीब 8 साल की बेटी मां के शव के पास बैठकर रोती रही।
बारिश के बीच स्ट्रेचर पर रखा रहा महिला का शव।
काफी देर बाद मेडिकल कॉलेज चौकी के सिपाही अजय की नजर पड़ी।
सिपाही ने परिवार की मदद की और एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।
इसके बाद महिला का शव घर भेजा जा सका।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही।
मासूम बेटी, मां का शव और बेबस पिता की तस्वीर ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
मामला महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी का है।





