पांच साल से जलनिकासी की समस्या, ग्रामीणों का प्रदर्शन

पांच साल से जलनिकासी की समस्या, ग्रामीणों का प्रदर्शन

घघसरा/गोरखपुर। पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चड़राव में जल निकासी की समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मुख्य मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दिनों में सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है।

ग्रामीणों के अनुसार उक्त मार्ग से चार गांवों के लोगों का आवागमन होता है। साथ ही तमाम जनप्रतिनिधियों का भी रोजाना आना-जाना रहता है। इसके बावजूद पिछले पांच वर्षों से जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई गई तो समस्त ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि अविनाश सिंह, अशोक सिंह, अरुण सिंह, यशोदा सिंह, प्रशांत सिंह, पन्ने लाल यादव, राज किशोर सिंह, अनिल, संत लाल सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद सिंह, गणेश यादव, राम शब्द यादव, लालजी गुप्ता सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए डिप्टी CM अरुण साव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : श्री अरुण साव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. 4 सितम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण…

दुल्हन की तरह सजी मथुरा-वृंदावन, कृष्ण भक्ति में डूबी ब्रजभूमि

आज जन्माष्टमी वाले दिन जगह – जगह लगे प्रसादी एवं भंडारेदुल्हन की तरह सजाया गया है मथुरा-वृन्दावन को ““आज जन्मोत्सव वाले दिन कृष्ण भक्ति में डूबी बृजभूमि “भगवान श्री कृष्ण…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए डिप्टी CM अरुण साव

जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए डिप्टी CM अरुण साव

दुल्हन की तरह सजी मथुरा-वृंदावन, कृष्ण भक्ति में डूबी ब्रजभूमि

दुल्हन की तरह सजी मथुरा-वृंदावन, कृष्ण भक्ति में डूबी ब्रजभूमि

अम्बाह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

अम्बाह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

सात साल बाद लौटी DCM श्रीराम की भव्य जन्माष्टमी झांकियां

सात साल बाद लौटी DCM श्रीराम की भव्य जन्माष्टमी झांकियां

मां के शव के पास रोती रही मासूम, बेबस पिता करता रहा एंबुलेंस का इंतजार

मां के शव के पास रोती रही मासूम, बेबस पिता करता रहा एंबुलेंस का इंतजार

CM भजनलाल ने श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन

CM भजनलाल ने श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन