जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

संदीप मौर्य

कटनी। जनसुनवाई में प्राप्त अवैध मदिरा विक्रय की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटनी वृत्त क्रमांक-03 एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 197 पाव देशी मदिरा एवं 13 बोतल बीयर जब्त की गई। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 17 हजार रुपये से अधिक बताई गई है।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त अवैध मदिरा विक्रय की शिकायतों की जांच के लिए 3 सितंबर 2026 को आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त कटनी क्रमांक-03 एवं वृत्त स्लीमनाबाद क्षेत्र में कार्रवाई की।
आबकारी टीम ने ग्राम भानपुरा नंबर-1, हरदुआ, भटिया मोहल्ला बिछुआ, लालपुर, बिचपुरा एवं शाहपुर स्थित अवैध मदिरा विक्रय के संदिग्ध ठिकानों पर विधिवत तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान 180 एमएल क्षमता के 197 पाव देशी मदिरा तथा 650 एमएल क्षमता की 13 बोतल बीयर बरामद कर जब्त की गई।
मामले में आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी, प्रवीण रतन वरकड़े, आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, सीमा देवी कोल सहित अन्य आबकारी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

संदीप मौर्य✍️ कटनी जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों में शामिल बांधा-इमलाज गांव का श्री राधा-कृष्ण मंदिर, अपनी अद्भुत नक्काशी, प्राचीन कलाकृतियों और चमत्कारों से जुड़ी जनश्रुतियों के कारण क्षेत्रवासियों…

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

गूदड़ मंदिर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व,नंद घर आनंद भयों जय कन्हैया लाल की,माहौल हुआ भक्तिमय नरवर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गूदड़ मंदिर नरवर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम