लक्षित प्रकरणों के निस्तारण के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

लक्षित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

रैली निकाल कर जताया विरोध

जिला एवं सेशन न्यायधीश को ज्ञापन भी सौंपा
जालौर। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा लक्षित प्रकरणों के निस्तारण के लिए जारी कार्ययोजना के विरोध में अभिभाषक संघ जालौर की ओर से बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष खसाराम परिहार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में रैली निकालकर तथा मुख्य द्वार पर धरना देकर विरोध जताया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी भी की।
अभिभाषक संघ अध्यक्ष ने अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 11 अगस्त 2026 के तहत अधीनस्थ न्यायालयों में लक्षित प्रकरणों के निस्तारण की कार्ययोजना फेज-4 लागू की गई है। संघ का कहना है कि प्रारंभ में इस योजना के तहत 20 वर्ष या उससे अधिक पुराने प्रकरणों को शामिल किया गया था, लेकिन अब पांच वर्ष से कम पुराने प्रकरणों को भी लक्षित प्रकरणों में शामिल किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि मामलों के संख्यात्मक निस्तारण की प्रतिस्पर्धा के कारण न्याय की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।
अभिभाषक संघ ने इस व्यवस्था के विरोध में 2 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने मांग की कि प्रकरणों के निस्तारण में संख्या के बजाय न्याय की गुणवत्ता और वास्तविकता को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान उपाध्यक्ष अशोक कुमार माली, सचिव विक्रम सिंह सियाणा, कार्यकारिणी के महेश रजक, मनमोहन राठौर, ज्योत्सना राजपुरोहित, सरिता चौधरी के अलावा अधिवक्ता सतपाल पुरोहित, गोकुल परिहार तेजसिंह बलावत, अश्विन राजपुरोहित रियाज खान, पदम सिंह भाटी प्रवीण चौहान, संतोष भारती, जगदीश गोदारा, हेमंतजीत सियाग, प्रवीण घांची, रणजीतसिंह, दौलत बाराडा, दिनेश कुमार, तरुणसिंह, प्रवीण भादरू सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़वारा तहसील के ग्राम पराईकाँप में मुरूम के अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा है। कलेक्टर…

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़