कौशाम्बी में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

थाना महेवा घाट पुलिस को बड़ी सफलता
अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद*

थाना महेवा घाट पुलिस टीम ने अवैध रूप से पटाखा निर्माण व भंडारण करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर अवैध पटाखा निर्माण व भंडारण करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना महेवा घाट प्रभारी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में चोरी-छिपे अवैध रूप से पटाखा बनाया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान वहां से भारी मात्रा में तैयार-अधबने पटाखे, बारूद, पोटाश, गंधक और पटाखा बनाने में प्रयुक्त अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर विस्फोटक अधिनियम व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी महेवा घाट ने बताया कि क्षेत्र में अवैध पटाखा निर्माण व भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Related Posts

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़वारा तहसील के ग्राम पराईकाँप में मुरूम के अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा है। कलेक्टर…

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़