90 वर्षीय दंपती की अनोखी अंतिम यात्रा, गठजोड़े में एक साथ विदाई

अनोखी अंतिम यात्रा : गठजोड़ा बनकर बैकुंठधाम गए पति-पत्नी।
90 वर्षीय पति-पत्नी की एक घण्टे के अंतराल में सामान्य मृत्यु होने पर एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार जालोर. साथ जीने मरने की कसमें और जीवन भर साथ निभाने की बातों के कई किस्से सुने जाते है, इसका सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता, लेकिन जालोर जिले के बुजुर्ग दम्पति इस कहावत को चरितार्थ कर गए। विवाह के बाद लंबा गृहस्थ जीवन और 90 वर्ष तक की उम्र का साथ निभाते हुए पति-पत्नी अंतिम सांस भी साथ लेकर बैकुंठ धाम गए। शुक्रवार को भवरानी निवासी दरगाराम प्रजापत उम्र 89 वर्ष और उनकी पत्नी पुनीदेवी 90 वर्ष की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली और एक ही चिता पर अग्नि संस्कार भी किया गया। पति -पत्नी दोनों स्वस्थ स्थिति में घर रहते थे, शुक्रवार सुबह हल्का चक्कर आने के बाद अचानक पुनीदेवी का देहांत हो गया। इसकी खबर पोती पिंकी से पाकर पति दरगाराम भी चिंतित हुए और उनका स्वास्थ्य भी खराब होने लग गया। सभी को शांत रहकर परिवार जनों के आने तक रोने का मना किया और करीब एक घण्टे बाद घर पर खुद ही शांत हो गए। शनिवार प्रातः दोनों का सैकड़ो ग्रामीणों और परिवार जनों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। जिस प्रकार दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर शादी के बाद घर पर गठजोड़ा बांधकर घर प्रवेश करता है, उसी प्रकार दोनों की अर्थी भी गठजोड़ा बांधकर निकालते हुए अंतिम विदाई दी गई। प्रत्येक ग्रामीण का कहना यही था कि पूर्व जन्म के सत्कर्म और तपस्या के कारण ही इन्हें ऐसा सौभाग्य प्राप्त हुआ है। गृहस्थ जीवन जीते हुए 90 वर्ष की उम्र पूरी कर भरा पूरा परिवार छोड़कर चलते फिरते देह का त्याग करना इच्छा मृत्यु जैसा उदाहरण है, जो बड़ी मुश्किल से किसी को प्राप्त होता है।

Related Posts

बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: डिमरापाल सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल ने पूरे किए सफलता के 100 दिन

जगदलपुर से 10 किलोमीटर दूरी पर बस्तर की स्वास्थ्य क्रांति का नया अध्याय: उम्मीदें, ज़मीनी हक़ीक़त और उत्तम स्वास्थ्य का उत्सव * डिमरापाल जगदलपुरमें प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत…

अवैध शराब से परेशान महिलाओं का पुलिस के खिलाफ मोर्चा, जनसुनवाई में पहुंचकर बोलीं—शिकायत के बाद भी कार्यवाही क्यों नहीं?

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। बिलहरी चौकी क्षेत्र के ग्राम केमोरी में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देखने को मिला।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: डिमरापाल सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल ने पूरे किए सफलता के 100 दिन

बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: डिमरापाल सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल ने पूरे किए सफलता के 100 दिन

अवैध शराब से परेशान महिलाओं का पुलिस के खिलाफ मोर्चा, जनसुनवाई में पहुंचकर बोलीं—शिकायत के बाद भी कार्यवाही क्यों नहीं?

अवैध शराब से परेशान महिलाओं का पुलिस के खिलाफ मोर्चा, जनसुनवाई में पहुंचकर बोलीं—शिकायत के बाद भी कार्यवाही क्यों नहीं?

पाटन गोलीकांड: आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित ने ASP को सौंपा ज्ञापन

पाटन गोलीकांड: आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित ने ASP को सौंपा ज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप ने 12 साल के मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

तेज रफ्तार पिकअप ने 12 साल के मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

स्कूल गेट पर अवैध ठेलों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, प्रशासन से हटाने की मांग

स्कूल गेट पर अवैध ठेलों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, प्रशासन से हटाने की मांग

5 महीने से राशन को तरस रहे ग्रामीण, वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

5 महीने से राशन को तरस रहे ग्रामीण, वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल