कलेक्टर ने कूलर साफ कर दिया डेंगू रोकथाम का संदेश

जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में कूलर की सफाई कर दिया आमजन को मौसमी बीमारियों पर रोकथाम का संदेश

प्रति शुक्रवार सरकारी व निजी कार्यालयों में हो सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी, हर रविवार आमजन मनाएं ड्राई डे

जयपुर 24 जुलाई। जिले में डेंगू की रोकथाम एवं मौसमी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला कलक्टर संदेश नायक ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कूलर की सफाई कर आमजन को स्वच्छता एवं मच्छरजनित रोगों की रोकथाम का संदेश दिया। इस दौरान सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने कहा कि डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करना है। इसके लिए प्रत्येक शुक्रवार को सभी सरकारी एवं निजी कार्यालयों में सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी आयोजित कर कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, कबाड़ एवं अन्य जलभराव वाले स्थानों की नियमित सफाई और जांच की जाए।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक रविवार को “ड्राई डे” के रूप में मनाएं। इस दिन घरों में कूलर खाली कर साफ करें, पानी के बर्तनों को धोकर सुखाएं तथा कहीं भी पानी जमा न होने दें, ताकि एडीज मच्छर के प्रजनन को रोका जा सके।

जिला कलक्टर ने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। यदि प्रत्येक नागरिक सप्ताह में केवल 10 मिनट अपने घर एवं आसपास की सफाई पर ध्यान दे, तो डेंगू जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों, संस्थानों एवं आमजन से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Related Posts

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने ग्राम हरदुआ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने…

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल