सेवर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

सेवर कस्बे में जिला पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में शांति, कानून-व्यवस्था एवं आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से सेवर कस्बा एवं मुख्य बाजार में जिला पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च (फुट पेट्रोलिंग) किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती आशिमा वासवानी (आईपीएस प्रोबेशनर), वृताधिकारी ग्रामीण कन्हैया लाल (आरपीएस) तथा वृताधिकारी साइबर पुरुषोत्तम (आरपीएस) ने किया। मार्च में सेवर, चिकसाना एवं उद्योगनगर थाना पुलिस, 7वीं बटालियन आरएसी, क्यूआरटी, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, निर्भया स्क्वॉड एवं पुलिस लाइन के जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च सेवर फोर्ट से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, पंचायत समिति चौराहा, उच्चैन चौराहा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग से गुजरते हुए संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों, महिलाओं एवं राहगीरों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती आशिमा वासवानी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से फ्लैग मार्च, सघन नाकाबंदी, दिन-रात्रि गश्त तथा अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का प्रभावी संदेश देना है। भरतपुर पुलिस ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Related Posts

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने ग्राम हरदुआ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने…

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल