रेस्टोरेंट में युवक को सिर में गोली, इलाज के दौरान मौत

झांसी में रेस्टोरेंट के अंदर सिर पर सटाकर मारी गोली,आरोपी फरार, युवक की इलाज के दौरान मौत ।

झांसी में बेखौफ बदमाशों ने भीड़भाड़ वाले रेस्टोरेंट को गोलियों की आवाज से दहला दिया। नवाबाद थाना क्षेत्र के मेड किचन रेस्टोरेंट में खाना खा रहे एक युवक को हमलावर ने बेहद करीब से सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी है जबकि पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है।

झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित खिलौना सिनेमा के पास बने मेड किचन रेस्टोरेंट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खाना खा रहे एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक गुरसराय निवासी एल एल बी छात्र संजय सिंह अपने साथियों के साथ रात करीब 9 बजे रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। तभी एक युवक वहां पहुंचा और बिना किसी कहासुनी के संजय सिंह की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही संजय लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गया।

गोली चलने की आवाज सुनते ही रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, नवाबाद थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और घायल को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी ।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Posts

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने ग्राम हरदुआ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने…

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल