जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (आईपीएस) के निर्देशन में-
जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत शहर में अधिकारियों व पुलिस जवानों का पैदल मार्च पास्ट (फुट पेट्रोलिंग)
जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर राजेश कुमार मीना (आईपीएस) के निर्देशन में – जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिला पुलिस अधिकारियों व जवानों द्वारा भरतपुर शहर मुख्य बाजार में व्यापक पैदल मार्च पास्ट (फुट पेट्रोलिंग) एवं भ्रमण कर, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पैदल मार्च पास्ट का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती आशिमा वासवानी (आईपीएस प्रोबेशनर), वृताधिकारी ग्रामीण कन्हैया लाल (आरपीएस) एवं वृताधिकारी साइबर पुरुषोत्तम (आरपीएस) द्वारा किया गया। मार्च पास्ट में थानाधिकारी कोतवाली तेजपाल पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी मथुरागेट हरलाल मीना पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी अटलबंद हेमेन्द्र चौधरी पुलिस निरीक्षक, क्यूआरटी पुलिस टीम, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं निर्भया स्क्वॉड टीम एवं पुलिस लाइन के जवान शामिल रहे !
जिला पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने भरतपुर शहर के मुख्य बाजार, चौराहों एवं व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
पैदल मार्च (फुट पेट्रोलिंग) कुम्हेर गेट से प्रारंभ होकर कोतवाली चौराहा, लक्ष्मण मंदिर सर्किल, जामा मस्जिद क्षेत्र, गंगा मंदिर, चौबुर्जा चौराहा होते हुए बिजली घर सर्किल पर समाप्त हुआ!
फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार में व्यापारियों, दुकानदारों एवं राहगीरों से संवाद कर, उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की तथा व्यापारियों एवं आमजन को भरोसा दिलाया कि जिला पुलिस उनकी सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है!
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (आईपीएस) ने बताया कि जिला पुलिस कानून-व्यवस्था के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध, अपराध के प्रति शून्य सहिष्णुता तथा आमजन की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है!
उन्होंने कहा कि जिले में शांति, नागरिकों की सुरक्षा एवं अपराधियों व असामाजिक तत्वों में कानून का प्रभावी संदेश स्थापित करने के उद्देश्य से जिले के समस्त थाना क्षेत्रों एवं सर्किलों में नियमित रूप से सघन नाकाबंदी, संध्याकालीन व रात्रिकालीन गश्त, मार्च पास्ट एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
सहायक पुलिस अधीक्षक भरतपुर श्रीमती आशिमा वासवानी आईपीएस ने स्थानीय व्यापारियों एवं जिलावासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार की आपराधिक, संदिग्ध अथवा असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम, निकटतम पुलिस थाना अथवा हेल्पलाइन नं 112 पर देने तथा साइबर अपराधों एवं विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील की गई।





