कूलर से करंट, महिला सुरक्षित; मौत की अफवाह वायरल

.40 वर्षीय महिला को कूलर से लगा करंट

स्लग..2…सोशल मीडिया पर महिला की मौत की झूठी खबर वायरल

एंकर….भितरवार। भितरवार अनुभाग के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्र बैलगढ़ा के ग्राम हरसी में गुरुवार को दोपहर में घर का काम कर रही 40 वर्षीय महिला को कूलर से करंट लग गया जिससे महिला घायल हो गई परिजन निजी बाहन से भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां महिला का उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार ममता गॉड 40 वर्ष पत्नी नरेंद्र गॉड निवासी हरसी जो की गुरुवार को दोपहर में अपने घर का कामकाज कर रही थी इसी दौरान महिला को घर में चल रहे कूलर से करंट का झटका लग गया जिससे महिला घायल हो गई परिजन महिला को निजी वाहन से तुरंत भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां महिला का उपचार चल रहा था, इसी दौरान सोशल मीडिया पर महिला की करंट लगने से मौत की खबर फैलने लगी सोशल मीडिया पर जब परिजनों ने महिला की मौत की खबर देखी तो परिजनों में आक्रोश का माहौल पैदा हो गया इस दौरान परिजनों ने इस दौर में चल रही फर्जी पत्रकारिता पर सवाल उठाए हैं वहीं प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं कि ऐसे लोगों पर प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता जिससे लोगों के हौसले बुलंद है और बिना पुष्टि के धड़ाधड़ सोशल मीडिया पर झूठी खबरें चलाई जाती है महिला की सोशल मीडिया पर मौत की खबर चलने के बाद परिजनों पर तमाम रिश्तेदारों के फोन आने लगे जिससे परिजन काफी परेशान हुए हालांकि शाम को महिला का उपचार होने के बाद परिजन घर वापस ले गए अब महिला पूरी तरह स्वस्थ है।

Related Posts

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने ग्राम हरदुआ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने…

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल