जमीन विवाद में युवक ने लगाई आग, पत्नी भी झुलसी

पति ने खुद को आग लगाई, पत्नी बचाने में झुलसीः उन्नाव में जमीन रजिस्ट्री विवाद के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश, 90% जला

एंकर – खबर उन्नाव से है जहां उन्नाव के कल्याणी क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के सामने खुद को आग लगा ली। उसे बचाने के लिए दौड़ी पत्नी भी आग की चपेट में आ गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस पूरे विवाद और लगाए गए आरोपों की जांच में जुट गई है। गुरुवार दोपहर कल्याणी क्षेत्र स्थित एक मकान में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर परिवार के लोग इकट्ठा हुए थे। घायलों की पहचान घानीखेड़ा गांव निवासी हृदयेश कुमार तिवारी और उनकी पत्नी रानू तिवारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए रानू के भाई, भतीजी और अन्य रिश्तेदार भी गवाही देने पहुंचे थे। इसी दौरान बातचीत के बीच अचानक हृदयेश ने कथित तौर पर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते घर में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

बता दे कि पति को आग की लपटों में घिरा देखकर रानू तिवारी उसे बचाने के लिए दौड़ीं। इस दौरान उनके हाथ भी बुरी तरह झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के बाद अस्पताल में भी परिजनों की भीड़ जुट गई और पूरे परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है। जिला अस्पताल में भर्ती रानू तिवारी ने बताया कि उनकी शादी करीब डेढ़ से दो वर्ष पहले इस शर्त पर हुई थी कि पति उनके नाम एक प्लॉट की रजिस्ट्री कराएंगे। उनका आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बावजूद यह वादा पूरा नहीं किया गया। रानू के अनुसार, उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी। पुलिस की मौजूदगी में एक सप्ताह के भीतर रजिस्ट्री कराने पर सहमति बनी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रजिस्ट्री के नाम पर उनसे 35 हजार रुपये लिए गए, लेकिन जमीन अब तक उनके नाम नहीं की गई। महिला ने पति पर कुछ अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं, जिनकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है और पुलिस उनकी जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद और जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान, अस्पताल में दर्ज चिकित्सीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अस्पताल प्रशासन के अनुसार दोनों घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आत्मदाह की कोशिश किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी।

Related Posts

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

संदीप मौर्य✍️ कटनी। धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने की पहल के तहत विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगातार चौथे वर्ष ‘दुर्गा समिति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया…

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

संदीप मौर्य✍️ कटनी-जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर द्वारा गत दिवस आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का असर अब मैदानी स्तर पर दिखाई देने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान

डबरा अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों ने बंद किया कामकाज

डबरा अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों ने बंद किया कामकाज

देवास में पहली बार भव्य माता तुलजा भवानी-चामुंडा विसर्जन चल समारोह

देवास में पहली बार भव्य माता तुलजा भवानी-चामुंडा विसर्जन चल समारोह

होटल में कमरा नहीं मिला तो चला दी गोली! कुठला पुलिस ने चार आरोपियों चंद घंटों में गिरप्तार कर, भेजा जेल

होटल में कमरा नहीं मिला तो चला दी गोली! कुठला पुलिस ने चार आरोपियों चंद घंटों में गिरप्तार कर, भेजा जेल