लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
लालगंज। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को उपरौध अधिवक्ता समिति के बैनर तले अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। तहसील परिसर में नारेबाजी और चक्रमण करते हुए अधिवक्ताओं ने छात्रों की मांगें तत्काल स्वीकार करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रख रहे निहत्थे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।चक्रमण के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील गेट के सामने पुलिस को चकमा देकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।प्रदर्शन में अरुण त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, दिनेश कुमार मौर्य, गोविंद यादव, मिथिलेश सिंह, अनिल कुमार शुक्ला, गुलाब सिंह पटेल, धनेश्वर गौतम, भोलानाथ सुमन, सुरेश कुमार मिश्रा, कमलेश कुमार गौतम, प्रभुनाथ दुबे, नेबूलाल दुबे, संतोष कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Posts

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

संदीप मौर्य✍️ कटनी। धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने की पहल के तहत विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगातार चौथे वर्ष ‘दुर्गा समिति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया…

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

संदीप मौर्य✍️ कटनी-जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर द्वारा गत दिवस आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का असर अब मैदानी स्तर पर दिखाई देने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान

डबरा अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों ने बंद किया कामकाज

डबरा अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों ने बंद किया कामकाज

देवास में पहली बार भव्य माता तुलजा भवानी-चामुंडा विसर्जन चल समारोह

देवास में पहली बार भव्य माता तुलजा भवानी-चामुंडा विसर्जन चल समारोह

होटल में कमरा नहीं मिला तो चला दी गोली! कुठला पुलिस ने चार आरोपियों चंद घंटों में गिरप्तार कर, भेजा जेल

होटल में कमरा नहीं मिला तो चला दी गोली! कुठला पुलिस ने चार आरोपियों चंद घंटों में गिरप्तार कर, भेजा जेल