नाना पटवारी केस: जांच तेज, नए खुलासों के संकेत

इंदौर के बहुचर्चित नाना पटवारी मामले में पुलिस की जांच लगातार तेज होती जा रही है। किस मामले में अब मानव गंगवानी पर भी एफआईआर दर्ज की गई है, वही सोशल मीडिया इंफ्लूलेंसर रवि चौधरी से करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई है। पुलिस इस पूरे मामले में एमडी ड्रग्स और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है। लगातार सामने आ रहे नए इनपुट के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

वीओ – नाना पटवारी मामले में इंदौर पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रवि चौधरी को राजेंद्र नगर थाने की ओर से नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। इसके बाद एसीपी कार्यालय में करीब छह घंटे तक उनसे विस्तार से पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक, नाना पटवारी से जुड़े संपर्कों, गतिविधियों और अन्य लोगों के साथ संबंधों को लेकर कई अहम सवाल पूछे गए। इस मामले में मानव गंगवानी के ऊपर भी पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है, मानव गंगवानी पर ऑनलाइन सट्टे से जुड़े आरोपी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इस मामले में अपनी कार्रवाई तेज करते हुए एक एफआईआर दर्ज की, पुलिस का कहना है कि जांच केवल नाना पटवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि एमडी ड्रग्स और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े संभावित कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं। जांच में सामने आए डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डिटेल और अन्य इनपुट के आधार पर लगातार नए लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उनके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में नए खुलासे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

Related Posts

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने ग्राम हरदुआ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने…

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल