यूसीसी ऐतिहासिक, इंदौर विकास का मॉडल: सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वे उनके जन्मस्थान भावरा जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में पारित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेशवासियों का आभार जताया। साथ ही इंदौर के विकास और डबल डेकर ब्रिज परियोजना की भी सराहना की।

वीओ:
इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह और अन्य क्रांतिकारियों ने ऐसे भारत का सपना देखा था, जहां सभी नागरिकों को समान अवसर, समान अधिकार और समान कानून मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की प्रक्रिया के दौरान लगभग साढ़े तीन करोड़ लोगों तक संपर्क किया गया और दस लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि अब मध्य प्रदेश उन बड़े राज्यों में शामिल हो गया है जहां सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और वसीयत जैसे मामलों में समान कानून लागू होगा, चाहे वह किसी भी धर्म का हो।

डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर हमेशा विकास की नई मिसाल कायम करता है। उन्होंने डबल डेकर ब्रिज परियोजना को आधुनिक इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि एक ही स्थान पर सड़क, रेल और फ्लाईओवर का ऐसा समन्वय इंदौर की पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा का विषय है।

Related Posts

रेस्टोरेंट में युवक को सिर में गोली, इलाज के दौरान मौत

झांसी में रेस्टोरेंट के अंदर सिर पर सटाकर मारी गोली,आरोपी फरार, युवक की इलाज के दौरान मौत । झांसी में बेखौफ बदमाशों ने भीड़भाड़ वाले रेस्टोरेंट को गोलियों की आवाज…

भरतपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (आईपीएस) के निर्देशन में-जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत शहर में अधिकारियों व पुलिस जवानों का पैदल मार्च पास्ट…

Leave a Reply

OTHER NEWS

रेस्टोरेंट में युवक को सिर में गोली, इलाज के दौरान मौत

रेस्टोरेंट में युवक को सिर में गोली, इलाज के दौरान मौत

भरतपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

भरतपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

भारी धातु प्रदूषण मैपिंग को ₹2.65 करोड़ मंजूर

भारी धातु प्रदूषण मैपिंग को ₹2.65 करोड़ मंजूर

भारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार

72 घंटे में अंधे हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

72 घंटे में अंधे हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

जमीन विवाद में युवक ने लगाई आग, पत्नी भी झुलसी

जमीन विवाद में युवक ने लगाई आग, पत्नी भी झुलसी