11.67 किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार

नगरनार पुलिस ने 11.673 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
उड़ीसा से रायपुर ले जाया जा रहा था मादक पदार्थ, कीमत 5.83 लाख

एंकर – जगदलपुर। बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगरनार पुलिस ने उड़ीसा से रायपुर ले जाए जा रहे गांजा के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक * शलभ कुमार सिन्हा*, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक * महेश्वर नाग* के दिशा-निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक * सुमित कुमार* के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 21.07.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास दो व्यक्ति बैग में मादक पदार्थ लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ललित कुशुलिया पिता शेखर कुशुलिया, 22 वर्ष, निवासी बोडोगुड़ा हांडा पंचायत पाईकोडाकोगुड़ा, थाना मनीगुड़ा, जिला रायगढ़ा, उड़ीसा और बिरन्ची गोरोडिया पिता वासुदेव गोरोडिया, 19 वर्ष, निवासी सिकोबंदो पंचायत पाईकोडाकोगुड़ा, थाना बिसमकटक, जिला रायगढ़ा, उड़ीसा बताया।

आरोपियों के दो बैग की तलाशी में कुल 10 पैकेट में 11.673 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जप्त गांजा की अनुमानित कीमत 5,83,650 रुपये है। आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा उड़ीसा से रायपुर ले जा रहे थे।

आरोपियों के विरुद्ध थाना नगरनार में अपराध क्रमांक 113/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने ग्राम हरदुआ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने…

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल