NEET पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग। स्लग 02..NEET पेपर लीक मामले में छात्रों का प्रदर्शन तेज, राष्ट्रपति के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग एंकर….. NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आज सैकड़ों छात्रों एवं युवाओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डबरा SDM कार्यालय पहुंच कर प्रशासन को सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस बल प्रयोग की भी जांच कराने की मांग उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया है कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों ने लाखों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का भरोसा शिक्षा व्यवस्था से डगमगा दिया है। ऐसे में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बहाल की जानी चाहिए। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पांच प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें NEET पेपर लीक की स्वतंत्र जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए कथित पुलिस बल प्रयोग की जांच, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग शामिल है।ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि 25 जुलाई 2026 तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं होता और मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तो छात्र ग्वालियर तक पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। छात्रों ने उम्मीद जताई है कि लोकतांत्रिक मूल्यों और विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने ग्राम हरदुआ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने…

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल