ड्राइवरों के हक की आवाज़, 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एंकर: बांदा में वाहन चालकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर ऑल उत्तर प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन सड़क पर उतर आया। संगठन ने संभागीय परिवहन अधिकारी को 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए ड्राइवरों को सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और बेहतर सुविधाएं देने की मांग की है। वीओ-1: ऑल उत्तर प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचकर आरटीओ को ज्ञापन सौंपा। संगठन का कहना है कि देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार बनाए रखने में वाहन चालकों की अहम भूमिका होती है, लेकिन उनके लिए आज भी पर्याप्त सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। वीओ-2: ज्ञापन में ड्राइवरों के लिए पीएफ, पेंशन, दुर्घटना बीमा, बेहतर मेडिकल सुविधा, सुरक्षित पार्किंग, विश्राम गृह, शौचालय, सामाजिक सुरक्षा और 1 सितंबर को राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस घोषित करने सहित कुल 13 मांगें उठाई गईं। संगठन ने सरकार से मांगों पर जल्द कार्रवाई कर ड्राइवरों को सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की। बाइट: ऑल उत्तर प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आउट्रो: फिलहाल संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगे व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।






