स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले तीन मनचले गिरफ्तार, TVS राइडर बाइक जब्त; उमरियापान पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कटनी। थाना उमरियापान पुलिस ने नाबालिग स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत की गई इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना उमरियापान पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को थाना उमरियापान क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा का तीन युवकों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत मिलते ही उमरियापान पुलिस ने तत्काल गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पीछा करने, छेड़छाड़ करने तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों साजन वासुदेव (20 वर्ष), सचिन वासुदेव (26 वर्ष) एवं विशाल वासुदेव (21 वर्ष), निवासी सलैया फाटक, थाना स्लीमनाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल को भी विधिवत जब्त किया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा