इंस्टाग्राम प्यार बना ठगी का जाल, नाबालिग से लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती… प्यार के वादे… शादी के सपने… और फिर लाखों की ठगी।
देवास में सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का ऐसा अंत हुआ जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। प्रेम जाल में फंसाकर एक युवक ने नाबालिग से लाखों रुपए और जेवरात ऐंठ लिए, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

VO
देवास पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग बालिका को प्रेमजाल में फंसाकर लाखों रुपए और कीमती आभूषण हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज ठगी का खुलासा किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी आशीष उर्फ जैकब डामोर ने दिसंबर 2024 में इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती की थी। चैटिंग का सिलसिला बढ़ा तो दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी ने शादी के सपने दिखाकर बालिका का भरोसा जीता और फिर शुरू हुआ ठगी का खेल।
प्रेम और भरोसे की आड़ में आरोपी ने रुपये दोगुना करने का झांसा दिया। उसके कहने पर नाबालिग ने अपने दादा-दादी के बैंक खातों से करीब 8 से 10 लाख रुपए आरोपी के खाते में ट्रांसफर करवा दिए। इतना ही नहीं, घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी उसके हवाले कर दिए। रुपये और जेवर हाथ लगते ही आरोपी ने संपर्क तोड़ दिया और फरार हो गया। जब परिजनों ने बैंक खाते की जांच की तो खाते में महज 19 रुपए बचे थे। इसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ और परिवार ने औद्योगिक थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि ठगी से हासिल रकम और संपत्ति का कुछ हिस्सा उसने अपनी बहन को दिया था, जिसके चलते पुलिस ने उसे भी सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर बने रिश्तों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related Posts

डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने श्री बांके बिहारी मंदिर में की शयन आरती

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने बिहारी जी की शयन आरती भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त…

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हिंगलाज माता मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया श्री राठौर इस अवसर पर माँ हिंगलाज के चरणों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने श्री बांके बिहारी मंदिर में की शयन आरती

डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने श्री बांके बिहारी मंदिर में की शयन आरती

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हिंगलाज माता मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हिंगलाज माता मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

चितरवर में अखंड हरिकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, उमड़ रहे श्रद्धालु

चितरवर में अखंड हरिकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, उमड़ रहे श्रद्धालु

शीतल मेटल कंपनी की छत से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने उठाए सवाल

शीतल मेटल कंपनी की छत से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने उठाए सवाल

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का एडीजी ने किया निरीक्षण