नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को किया जागरूक

नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित महिलाओं के सशक्तिकरण एवं जागरूकता पर दिया गया विशेष जोर जयपुर, 10 जून। महिलाओं के नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता को बढ़ावा देने, राजकीय योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को जयपुर जिले में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद सभागार, जयपुर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित महिला केन्द्रित योजनाओं एवं सेवाओं पर संवाद आयोजित किया गया। साथ ही बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा, एनीमिया नियंत्रण, लिंगानुपात सुधार तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सूचना आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही महिला संरक्षण एवं सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सहायता केन्द्रों एवं सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला स्तर पर 310 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जबकि जिले के समस्त ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में 1,622 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में उनकी भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाना रहा। इस दौरान कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) देवयानी, उपनिदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं पार्थवी, महिला अधिकारिता विभाग के डॉ. राजेश डोगीवाल तथा इनाया फाउंडेशन की कार्यकारी अध्यक्ष नितिशा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान