भरतपुर में आंधी-तूफान का कहर, सैकड़ों पेड़ और बिजली पोल गिरे

भरतपुर में आए तेज आंधी तूफान ने मचाई तबाही, तापमान में 6 डिग्री की गिरावट भरतपुर। जिले में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। जिसकी 15 मिनट पूर्व मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा तूफान की सूचना मौबाइल पर दी गई । आंधी तूफान की वजह से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए, कई स्थानों पर बिजली के पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। तेज हवाओं के कारण अनेक झुग्गी-झोपड़ियां भी उड़ गईं, जिससे प्रभावित परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तूफान के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला तथा तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से टूटे पेड़ों को हटाने, विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने तथा प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Posts

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कटनी दौरे के दौरान प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जहरीली शराब से मौतों पर आबकारी मंत्री की जवाबदेही तय करने…

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

संदीप मौर्य✍️ भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को लेकर सरकार ने कार्रवाई की है। लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिनमें करीब…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे