नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

लालगंज(मीरजापुर): थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गंगहरा खुर्द माईनर के पास बुधवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में 21 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। युवक के शरीर पर चोट व जलने का निशान से प्रथम दृष्टया बिजली करंट से मौत होना दिखाई दे रहा है। युवक छः बहनों के बीच एकलौता भाई था।स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह, लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ के साथ फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई।
लहंगपुर निवासी सूर्यबली का इकलौता पुत्र 21 वर्षीय किशन कुमार का शव गंगहरा खुर्द गांव में स्थित पावर हाउस और नहर के पास पड़ा मिला है। बुधवार को सुबह शौच के लिए गए युवक के चाचा रामनरेश ने शव देखकर स्वजनों को सूचित किया। इकलौती बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई, स्वजनों ने बताया कि किशन लहंगपुर बाजार में स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता था, मंगलवार की रात 9:30 बजे घर आया था। उसके बाद घर से बाहर गया और वापस नहीं लौटा। स्वजन देर रात तक इधर-उधर पता लगाया लेकिन कहीं पता नहीं चला, उसी बीच आंधी तुफान और वर्षांत होने लगी। सुबह किशन मृत अवस्था में मिले।मृतक के पैर में बिजली के करंट से जला हुआ दिखाई दिया और सिर और पीठ में चोट के निशान हैं। मृतक के चाचा रामनरेश की तहरीर पर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी आपरेशन राजकुमार मीणा व पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने घटनास्थल का मौका मुहाना किया और स्वजनों से बात की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि बिजली करंट से मौत हुई है पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है, रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट होगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने बताया कि पैर में इलेट्रीक शार्ट से 24 वर्षीय युवक की मृत्यु प्रतीत हो रही है। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक शांत स्वभाव का था उसका किसी से कोई विवाद नहीं था।

Related Posts

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार एंकर…डबरा पुलिस अनुभाग के गिजोर थाना क्षेत्र में 26/01/2023 को आरोपी मुरारी बघेल पुत्र लायक राम बघेल निवासी ग्राम सैमरी ने…

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

दादालोरा खिड़की योजना के तहत गलाटोला में भव्य रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण” गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया जिला परिषद…

Leave a Reply

OTHER NEWS

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

उन्नाव में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

उन्नाव में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन के लिए भंडारा सामग्री रवाना

गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन के लिए भंडारा सामग्री रवाना

वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला, चार आरोपियों की तलाश

वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला, चार आरोपियों की तलाश

16 माह बाद हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

16 माह बाद हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार