भितरवार बैंक अधिकारी मारपीट केस: नए CCTV फुटेज से आया नया मोड़

भितरवार में बैंक अधिकारियों पर हमला: CCTV के नए वीडियो से मामले ने लिया नया मोड़।

भितरवार। जय मां काली रेस्टोरेंट के बाहर हुए विवाद और बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पहले सामने आए सीसीटीवी फुटेज में मारुति सुजुकी इको वाहन से आए करीब आठ लोगों द्वारा केनरा बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे, जिससे हमले की शुरुआत एक पक्ष द्वारा किए जाने की बात सामने आ रही थी।

हालांकि अब एक और सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो कथित रूप से पहले की घटना का बताया जा रहा है। इस फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने गोलू रावत के हाथ से बल्ला छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। नए वीडियो के सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अलग-अलग वीडियो घटना की अलग-अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं। ऐसे में सच्चाई तक पहुंचने के लिए पुलिस द्वारा सभी सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी हो गई है।

निष्पक्ष जांच की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरे वीडियो के आधार पर किसी एक पक्ष को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। पूरे घटनाक्रम की शुरुआत किसने की, हमला किसने किया और किसकी भूमिका क्या रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

जनता की मांग है कि पुलिस सभी वीडियो फुटेज और साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई करे, ताकि कानून पर लोगों का भरोसा कायम रहे।

Related Posts

कटनी में 14, 22 और 25 सितंबर को मांसाहारी पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शासन के निर्देशानुसार धार्मिक पर्व एवं त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कटनी नगर निगम सीमा क्षेत्र में आगामी 14 सितंबर, 22 सितंबर और 25 सितंबर को…

“प्रेमनगर में 102 परिवारों की बदली जिंदगी, लॉटरी से मिला अपना घर, चेहरे पर छलकी खुशी”

संदीप मौर्य कटनी, 09 सितम्बर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने पक्के घर का लंबे समय से इंतजार कर रहे 102 पात्र हितग्राहियों के लिए बुधवार का दिन खुशियों और…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कटनी में 14, 22 और 25 सितंबर को मांसाहारी पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

कटनी में 14, 22 और 25 सितंबर को मांसाहारी पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

“प्रेमनगर में 102 परिवारों की बदली जिंदगी, लॉटरी से मिला अपना घर, चेहरे पर छलकी खुशी”

“प्रेमनगर में 102 परिवारों की बदली जिंदगी, लॉटरी से मिला अपना घर, चेहरे पर छलकी खुशी”

राशन की हेराफेरी पर तीन के खिलाफ एफआईआर

राशन की हेराफेरी पर तीन के खिलाफ एफआईआर

जालौर नगर पालिका चुनाव: BJP मंडल अध्यक्ष ने जीत का दावा किया

जालौर नगर पालिका चुनाव: BJP मंडल अध्यक्ष ने जीत का दावा किया

सोजत निकाय चुनाव: 1 बजे तक 55% मतदान

सोजत निकाय चुनाव: 1 बजे तक 55% मतदान

पलेरा में जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित

पलेरा में जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित