मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक_
कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत हमारा संगठन मजबूत*
दोनों उम्मीदवारों के सर्वोच्च सदन में जाने से मिलेगा देश-प्रदेश को लाभ
अपने कर्मों के कारण सिमटती जा रही कांग्रेस
दो साल बनाम पांच साल पर चर्चा से भागे कांग्रेस नेता
- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
जयपुर, 07 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन और भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि हम भारत माता का नाम लेकर अपनी नीति और योजनाओं की शुरुआत करते हैं और देश-प्रदेश के विकास के लिए ईमानदारी से काम करते हैं। डॉ. सतीश पूनिया एवं डॉ. अल्का गुर्जर ने संगठन और सरकार दोनों में रहकर काम किया है। ऐसे में उनके देश के सर्वोच्च सदन में जाने से राजस्थान को बहुत लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षाें में देश में सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। वहीं, राज्य सरकार ने भी ढाई साल में जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए आमजन के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर हम सरकार में आए, उन विषयों पर हमने ईमानदारी से काम किया है। जिसका असर ग्राम विकास चौपालों में नजर भी आ रहा है, क्योंकि इनमें राजीविका से जुड़ी महिलाओं, किसानों और युवाओं ने अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को खुद बयां किया है। यही कारण है कि जब हमने दो बनाम पांच साल का ब्योरा विधानसभा में रखा, तो कांग्रेस के नेता बहस से भाग खड़े हुए।
उन्होंने कहा कि अपने कर्मों के कारण आज कांग्रेस सिमटती जा रही है। वहीं, हमारा संगठन पंचायत से लेकर पार्लियामेंट्री तक छाया हुआ है, यह सब कुछ कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत है। उन्होंने कहा कि आज के समय को देखते हुए हमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही प्रचार-प्रसार पर भी ध्यान देना होगा।
योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में भूमिका निभाएं
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने कहा कि डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अल्का गुर्जर का राज्यसभा जाना हमारे लिए गर्व की बात है। दोनों मजबूत नेता हैं और हिंदुस्तान के सर्वोच्च सदन में दोनों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। साथ ही, दोनों राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य भी करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में भूमिका निभाएं। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया पर पूरी तैयारी के साथ काम करने की अपील भी की।
भारत माता की सेवा ही हमारे संगठन का संकल्प
जनकल्याण के कार्य सोशल मीडिया पर करें अच्छे से प्रचारित
- भाजपा संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार
भाजपा संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अगर समझना है, तो कार्यकर्ता बनकर काम करना जरूरी है। भारत माता की सेवा ही हमारे संगठन का संकल्प है और हम इस संकल्प के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के जरिए ही एक आम कार्यकर्ता अपनी पहचान स्थापित करता है।
श्री अजेय कुमार ने सोशल मीडिया पर जोर देते हुए कहा कि नेता अपने सोशल मीडिया एक्टिव रहंे और जनकल्याण के कार्य सोशल मीडिया पर भी अच्छे से प्रचारित करें। इसके अलावा अपने काम की निरंतर समीक्षा करते हुए आगे की प्लानिंग करें।
श्री अजेय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में केवल देश में ही विकास नहीं हुआ है, बल्कि देश के बाहर विदेशों में भी भारत की नई पहचान बन रही है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हमारा दायित्व इसी विकास गाथा और जनकल्याण की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी नेता अपने कार्यकर्ताओं की टीम के साथ जनता के बीच जाएं।
संगठन ने मुझे हर कदम पर दिया मान-सम्मान और अवसर
- राज्यसभा प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया
राज्यसभा प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि हमारा संगठन परिश्रम को तिलक लगाकर सम्मानित करता है। मैंने भी एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शुरूआत की थी और संगठन ने मुझे हर कदम पर मान-सम्मान और अवसर दिया। उन्होंने शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की दुआओं से ही मुझे राज्यसभा जाने का अवसर मिल रहा है।
हम सभी सहयोगी बनकर डबल इंजन सरकार के लिए करते रहेंगे कार्य
- राज्यसभा प्रत्याशी डॉ. अल्का गुर्जर
राज्यसभा प्रत्याशी डॉ. अल्का गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के विश्वास से हमें इतना बड़ा अवसर मिल रहा है। हम सभी सहयोगी बनकर डबल इंजन सरकार और राजस्थान के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।
विधायक दल की बैठक में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित अन्य मंत्री एवं विधायक मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों को आत्मसात करते हुए सभी विधायक अलग-अलग वाहनों की बजाय एक ही बस में सवार होकर मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे।





