जबलपुर में तिरंगे के कथित अपमान पर विरोध प्रदर्शन, युवाओं ने अमेरिकी झंडा फाड़ा

तिरंगे के अपमान पर जबलपुर का पलटवार: युवाओं ने फाड़ा अमेरिकी झंडा, मालवीय चौक पर गूंजे विरोध के स्वर

जबलपुर। अमेरिका में भारतीय तिरंगे के कथित अपमान का मामला अब जबलपुर की सड़कों तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर शहर के युवाओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। इसी विरोध के तहत नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवा मालवीय चौक पर एकत्रित हुए और अमेरिकी नागरिक द्वारा तिरंगे के अपमान की घटना की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने अमेरिकी झंडे की प्रतियां फाड़कर अपना विरोध दर्ज कराया और देशभक्ति के नारे लगाए।

प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान और शान का प्रतीक है, जिसका अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के सम्मान से जुड़े मामलों में अधिक सख्त और स्पष्ट रुख अपनाया जाना चाहिए। युवाओं ने कहा कि देश का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी विदेशी धरती पर तिरंगे का अपमान करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को आहत करता है।

दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें टेक्सास में एक व्यक्ति भारतीय झंडे को फाड़ता दिखाई दे रहा था। वीडियो के साथ यह दावा भी किया गया कि यह घटना भारतीय प्रवासियों के विरोध से जुड़ी हुई है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और कई लोगों ने इसकी निंदा की। हालांकि वीडियो से जुड़े सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इस घटना के विरोध में जबलपुर में हुआ प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है और युवाओं ने स्पष्ट संदेश दिया है कि तिरंगे के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Related Posts

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कटनी दौरे के दौरान प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जहरीली शराब से मौतों पर आबकारी मंत्री की जवाबदेही तय करने…

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

संदीप मौर्य✍️ भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को लेकर सरकार ने कार्रवाई की है। लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिनमें करीब…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे