गरौठा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, 128 शिकायतें दर्ज

तहसील गरौठा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर्ताओ की उमड़ी भीड़, उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने सुनी शिकायते
जिला झाँसी के गरौठा तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया,सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 78,
पुलिस के 31, विकास के 2, विद्युत के 11 व अन्य मामलों से संबंधित 6 प्रार्थना पत्रों सहित कुल 128 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 8 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया । उपजिलाधिकारी गरौठा ने शेष सभी प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
इस मौके पर तहसील गरौठा सर्किल के पुलिस विभाग,
स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, आपूर्ति विभाग,
कृषि विभाग, जल निगम,विद्युत विभाग,
नगर पंचायत,नगर पालिका,विकास खंड सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विगत दिनों की अपेक्षा आज सम्पूर्ण समाधान दिवस मे शिकायत कर्ताओ की संख्या अत्यधिक नजर आयी ऐसी भीड़ मे उपजिलाधिकारी गरौठा द्वारा अकेले ही अपनी कार्यकुशलता से सभी की शिकायतो को गंभीरता से सुना तथा आठ शिकायतों का मौक़े पर ही निस्तारण भी किया उपजिलाधिकारी गरौठा की कार्यशैली से लोग संतुष्ट नजर आये!

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान