राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की बैठक में संगठन मजबूती और पत्रकार सुरक्षा पर मंथन

राष्ट्रीय पत्रकार परिषद भदोही इकाई की मासिक बैठक क्षेत्रीय कार्यालय तिनबरवा में जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा समाज के असहाय एवं गरीब लोगों की मदद के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार परिषद पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पत्रकार हितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सरस सिंह राजपूत ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को सही दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर कार्य करना चाहिए। साथ ही संगठन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा जरूरतमंद एवं गरीब लोगों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया।
बैठक में जिला महासचिव गुलाम रिजवी ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकारों को आपसी समन्वय और सहयोग की भावना के साथ कार्य करना चाहिए, जिससे संगठन की पहचान और प्रभाव क्षेत्र में और अधिक बढ़ सके। उन्होंने पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर सजग रहने तथा संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्यता अभियान को गति देने, पत्रकारों के कल्याण से जुड़े विषयों तथा सामाजिक सेवा गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष सुरियावां प्रदीप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता बिंद, तहसील अध्यक्ष ज्ञानपुर विनोद बिंद, तहसील अध्यक्ष भदोही रामनरेश, तहसील मंत्री रामप्रकाश यादव सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।

Related Posts

कारगिल वीरों को नमन, जयपुर में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत

राजस्थान सरकार की दो अहम पहलें आज सुर्खियों में रहीं। एक ओर जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कारगिल विजय दिवस पर आयोजित शौर्य संध्या में देश के वीर सैनिकों…

विदिशा में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का कैंडल मार्च, लाठीचार्ज का विरोध एंकर , विदिशा नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिलाकांग्रेस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कारगिल वीरों को नमन, जयपुर में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत

कारगिल वीरों को नमन, जयपुर में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत

विदिशा में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

विदिशा में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

उन्नाव में भीम आर्मी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

उन्नाव में भीम आर्मी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जयपुर में चार सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम पर मनमानी का लगाया आरोप

जयपुर में चार सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम पर मनमानी का लगाया आरोप

देवास में आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य विठ्ठल दिंडी यात्रा

देवास में आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य विठ्ठल दिंडी यात्रा

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी हिरासत में

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी हिरासत में