गर्भवती महिला निकली लूटकांड की मास्टरमाइंड, 24 घंटे में खुलासा

पुलिस ने लुट कि घटना का किया खुलासा।

एंकर… डबरा में दिनदहाड़े अवैध हथियार की नोक पर गर्भवती महिला के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है,मास्टरमाइंड फरियाद ही निकली। गर्भवती महिला ने ही पति और दोस्तो के साथ मिलकर लूट की वारदात रची और फिर थाने जाकर शिकायत की,पुलिस ने महज़ 24 घंटे में ही खुलासा कर 4 आरोपियों को दबोचकर पूरा माल बरामद कर लिया है।

वि/ओ…01…डबरा थाना के सचदेवा कॉलोनी में 04 जून को दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से हड़कंप मच गया था,यहां रानू श्रीवास्तव के घर उनकी गर्भवती भाभी पिंकी श्रीवास्तव अपने बेटे के साथ थी, रानू अपनी जॉब पर गई थी। उसी दौरान बाइक से दो युवक आए जिनमे एक ने चेहरे पर साफी बांधी थी, दूसरा हेलमेट लगाया हुआ था। उन्होंने दरवाजा खुलवाकर पिंकी से कहा कि उन्हें रानू श्रीवास्तव ने AC ठीक करने आए हैं,पिंकी ने कहा AC उनका सही है तभी बदमाशों ने कहा कि वो एक बार रानू को कॉल कर कंफर्म कर ले। जैसे ही पिंकी फोन लगाने अंदर गई दोनों बदमाश घर में घुस गए और एक ने पिंकी की कनपटी पर अवैध हथियार लगा दिया। फिर हाथ-पैर और मुंह बांधकर मारपीट की। हमले में पिंकी का सिर में चोट लग गई, बदमाशों ने लोहे के संभल से अलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें रखे तीन से चार लाख रुपये नगद और करीब 46 लाख के सोने-चांदी के जेवर समेटकर भाग निकले। बाद में पिंकी की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे,उन्होंने पिंकी की ननद रानू श्रीवास्तव को सूचना दी जो कपड़े की दुकान पर काम करती है। दोनों महिलाएं डबरा सिटी थाने पहुंचीं थी और सनसनीखेज घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू हुई तो पुलिस के हाथ कुछ CCTV लगे, जिसके बाद पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ा तो उनके शुभम श्रीवास्तव और सोनू जाटव निकले। जब इनसे पुलिस ने पूछताछ की तो सारा लूट_कांड का खुलासा हो गया। दरसअल शुभम पिंकी का पति है और रानू श्रीवास्तव शुभम की सगी बहन है। शुभम और उसकी पत्नी पिंकी आर्थिक तंगी के चलते अपनी बहन रानू श्रीवास्तव के घर रह रहे थे,एक दिन पिंकी ने अपनी ननद रानू को घर की अलमारी में रुपए और जेवरात रखते देख लिया था। इसके बाद पिंकी ने अपनी ननद रानू के घर ही वारदात करने का प्लान बनाया। पिंकी ने कहानी तैयार की जब ननद रानू अपने जॉब पर चली गई तब पिंकी ने AC ठीक करने का ड्रामा करने हुए मुंह कवर कर आए सुभम और सोनू ने घर से नकदी और जेवरात निकाले और रवाना हो गए फिर प्लान के मुताबिक पिंकी ने शोर शराबा मचाते हुए लूट की कहानी बताई। जिस पर से ननद रानू को फोन लगाकर लूट की जानकारी दी,रानू के साथ पिंकी थाने पहुंची और शिकायत की।डबरा सीटी थाना पुलिस ने महज़ 24 घंटे के अंदर लूट का खुलासा होने के बाद रानू श्रीवास्तव ने पुलिस को धन्यवाद दिया, रानू ने कहा कि उसे सपने में भी नही सोचा था कि उसका सगा भाई उसके घर में ऐसी वारदात करेगा। रानू के मुताबिक भाभी पिंकी पर तो उसे शक था, लेकिन भाई से ये उम्मीद नही थी भाई ने खून का रिश्ता खराब कर दिया।

Related Posts

कारगिल वीरों को नमन, जयपुर में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत

राजस्थान सरकार की दो अहम पहलें आज सुर्खियों में रहीं। एक ओर जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कारगिल विजय दिवस पर आयोजित शौर्य संध्या में देश के वीर सैनिकों…

विदिशा में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का कैंडल मार्च, लाठीचार्ज का विरोध एंकर , विदिशा नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिलाकांग्रेस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कारगिल वीरों को नमन, जयपुर में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत

कारगिल वीरों को नमन, जयपुर में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत

विदिशा में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

विदिशा में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

उन्नाव में भीम आर्मी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

उन्नाव में भीम आर्मी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जयपुर में चार सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम पर मनमानी का लगाया आरोप

जयपुर में चार सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम पर मनमानी का लगाया आरोप

देवास में आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य विठ्ठल दिंडी यात्रा

देवास में आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य विठ्ठल दिंडी यात्रा

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी हिरासत में

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी हिरासत में