जनगणना समीक्षा और हरियालो राजस्थान मिशन को मिली गति

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रगति एवं आंकड़ों की गुणवत्ता की समीक्षा बैठक आयोजित
जनगणना कार्य को पूर्ण गंभीरता से करने एवं सतत् मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
जयपुर, 06 जून।
प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत की जा रही हाउस लिस्टिंग की प्रगति एवं आंकड़ों की गुणवत्ता के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जनगणना कार्य के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया कि जिले में कुल 5306 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक निर्धारित हैं, जिनमें से 2969 का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जो कि कुल हाउस लिस्टिंग का 55.95 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि 14 जून से पूर्व हाउस लिस्टिंग के कार्य पूर्ण करने के निर्देश चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदारों को दिए है। उन्होंने इस दौरान जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार चौमूं द्वारा 530 में से 530 तथा जालसू द्वारा 164 में से 164, चार्ज जनगणना अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी कालाडेरा द्वारा 28 में से 28 शत-प्रतिशत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का कार्य निर्धारित समयावधि से पूर्व पूर्ण करने पर बधाई देकर हौंसला अफजाही की।
उन्होंने बताया कि चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार तूंगा द्वारा 165 में से 163 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का कार्य पूर्ण कर 90 प्रतिशत से अधिक प्रगति हासिल की है। वहीं किशनगढ़-रेनवाल में 59 में से 55, कानोता में 20 में से 19 तथा शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र में 144 में से 138 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का कार्य पूर्ण कर 90 प्रतिशत से अधिक प्रगति दर्ज की गई है।
प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जिले के समस्त उपखण्ड जनगणना अधिकारियों, उपखण्ड अधिकारियों, चार्ज जनगणना अधिकारियों, तहसीलदारों, अधिशासी अधिकारियों, नगर परिषद आयुक्तों एवं चार्ज सहायकों को आंकड़ों की गुणवत्ता की सतत् मॉनिटरिंग करने तथा जनगणना कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीईओ जिला परिषद् प्रतिभा वर्मा, उपवन संरक्षक वी केतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय व जिला जनगणना अधिकारी देवयानी, अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय मेघराज मीणा, संयुक्त निदेशक सांख्यिकी विभाग बाबुलाल मीणा सहित संबंधित विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़े थे।

जयपुर में मिशन हरियालो राजस्थान को गति:66 लाख पौधारोपण का लक्ष्य ,जियोटैगिंग से होगी पूर्ण पारदर्शिता
कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में जयपुर अग्रणी: लक्ष्य 125 के मुकाबले 741 रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण
जयपुर, 6 जून। मिशन हरियालो राजस्थान की जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं राज-उन्नति की 6वीं बैठक में कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की समीक्षा जिला कलक्टर संदेश नायक ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की।
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरित प्रदेश के रूप में विकसित करने , राजस्थान में कृषि वानिकी को विकसित करने ,ग्लोबल वार्मिंग को कम करने तथा भारतवर्ष में 2070 तक कार्बन तटस्थता तक पहुंचाने में राजस्थान प्रदेश की अग्रिम भमिका को देखते हुए राजस्थान को अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने में मिशन ’हरियालो राजस्थान‘ की महता को देखते हुए इसके व्यापक क्रियान्वयन हेतु व्यापक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जयपुर जिले को 66 लाख 82 हजार 538 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें से 45.64 लाख पौध जिले की विभिन्न नर्सरियों में तैयार की गई हैं। शेष पौधों की व्यवस्था निजी स्तर पर की जाएगी।
जिला कलक्टर ने बताया कि पौधारोपण कार्य हेतु संबंधित विभागों द्वारा लक्ष्यानुसार गड्ढे खोदने के कार्य किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि पौधारोपण कार्य में पूर्ण पारदर्शिता के लिए हरियालो राजस्थान मोबाइल एप के माध्यम से जियोटैगिंग की जायेगी। उन्होंने बताया कि साथ ही गत वर्ष में किए गए पौधारोपण की रि-जियो टैगिंग कर जीवितता भी अपडेट की जाएगी।
कर्मभूमि से मातृभूमि
जिला कलक्टर ने कहा कि राजस्थान जैसे मरूप्रदेश जहाँ आदिकाल से पानी की कमी रही है वहाँ जल संरक्षण का कार्य अत्यंत महत्त्वपूर्ण हो जाता है। राजस्थान भूजल विभाग द्वारा ’कर्मभूमि से मातृभूमि‘ अभियान का संचालन वर्षाजल की एक-एक बूँद का संरक्षण, संवर्धन व जल पुनर्भरण संरचनाओं का जनसहभागिता से निर्माण कर राज्य में गिरते भूजल स्तर को रोकने के साथ -साथ आमजन को जागरूक कर व्यवहार परिवर्तन करने के लिए किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 125 संरचनाओं के लक्ष्य के विरूद्ध 254 रिचार्ज स्ट्रक्चरों का निर्माण किया जा चुका है। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में 125 संरचनाओं के विरूद्ध 741 रिचार्ज स्ट्रक्चरों का निर्माण आज दिनांक तक किया जा चुका है। जिला कलक्टर ने रीको सहित सभी विभागोें को अधिक से अधिक वर्षा जल संचयन हेतु संरचनाओं का निर्माण करने हेतु निर्देशित किया है।
इस दौरान जिला कलक्टर ने सीएमओ, जनसुनवाई व संपर्क पोर्टल पर दर्ज जिले से संबंधित सभी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से पूर्ण संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के निर्देश सभी उपखण्ड अधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को दिए है।
इस दौरान सीईओ जिला परिषद् प्रतिभा वर्मा, उपवन संरक्षक वी केतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय व जिला जनगणना अधिकारी देवयानी, अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय मेघराज मीणा, नॉडल अधिकारी कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान भूजल विभाग डॉ. मलेन्द्र चौहान सहित संबंधित विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़े थे।

Related Posts

जयपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले— संगठन की मेहनत से मजबूत हो रही पार्टी

मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक_ कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत हमारा संगठन मजबूत* दोनों उम्मीदवारों के सर्वोच्च सदन में जाने से मिलेगा देश-प्रदेश को लाभ अपने कर्मों…

जबलपुर में तिरंगे के कथित अपमान पर विरोध प्रदर्शन, युवाओं ने अमेरिकी झंडा फाड़ा

तिरंगे के अपमान पर जबलपुर का पलटवार: युवाओं ने फाड़ा अमेरिकी झंडा, मालवीय चौक पर गूंजे विरोध के स्वर जबलपुर। अमेरिका में भारतीय तिरंगे के कथित अपमान का मामला अब…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जयपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले— संगठन की मेहनत से मजबूत हो रही पार्टी

जयपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले— संगठन की मेहनत से मजबूत हो रही पार्टी

जबलपुर में तिरंगे के कथित अपमान पर विरोध प्रदर्शन, युवाओं ने अमेरिकी झंडा फाड़ा

जबलपुर में तिरंगे के कथित अपमान पर विरोध प्रदर्शन, युवाओं ने अमेरिकी झंडा फाड़ा

भरतपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भाजपा का पौधारोपण कार्यक्रम

भरतपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भाजपा का पौधारोपण कार्यक्रम

भदोही में रालोद की संगठनात्मक बैठक, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

भदोही में रालोद की संगठनात्मक बैठक, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण

गैस किल्लत से भड़के उपभोक्ता, नेशनल हाईवे 30 पर चक्काजाम

गैस किल्लत से भड़के उपभोक्ता, नेशनल हाईवे 30 पर चक्काजाम