विश्व साइकिल दिवस पर देवास में निकली भव्य साइकिल रैली

विश्व साइकिल दिवस पर क्रीड़ा भारती ने निकाली साइकिल रैली

“साइकिल चलाओ – स्वास्थ्य बनाओ, देवास सजाओ” का दिया संदेश

देवास। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती देवास द्वारा रविवार सुबह साइकिल चलाओ – स्वास्थ्य बनाओ, देवास सजाओ अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। फिट इंडिया-हिट इंडिया के संदेश के साथ निकाली गई इस रैली का शुभारंभ सुबह 7.30 बजे सयाजी द्वार स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल से हुआ।
क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष सुदेश सांगते ने बताया कि नियमित साइकिल चलाना न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से युवाओं और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु यह आयोजन किया गया।
रैली को भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, विभाग संघ चालक अजय गुप्ता, हेमेन्द्र निगम, गौरव कदम, मनीष जायसवाल, पार्षद अजय तोमर, अनिल श्रीवास्तव, जावेद पठान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली विद्यार्थी एवं युवा उपस्थित रहे।
साइकिल रैली सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर तहसील चौराहा, शनि मंदिर चौराहा, जिला अस्पताल, नगर निगम और पंप चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः सयाजी द्वार पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “फिट इंडिया, हिट इंडिया”, “साइकिल अपनाओ, स्वास्थ्य पाओ” तथा “स्वच्छ, स्वस्थ और हरित देवास” के संदेश दिए।
आयोजकों ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ भारत और पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन है। क्रीड़ा भारती लगातार खेल, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने का कार्य कर रही है।

Related Posts

कारगिल वीरों को नमन, जयपुर में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत

राजस्थान सरकार की दो अहम पहलें आज सुर्खियों में रहीं। एक ओर जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कारगिल विजय दिवस पर आयोजित शौर्य संध्या में देश के वीर सैनिकों…

विदिशा में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का कैंडल मार्च, लाठीचार्ज का विरोध एंकर , विदिशा नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिलाकांग्रेस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कारगिल वीरों को नमन, जयपुर में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत

कारगिल वीरों को नमन, जयपुर में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत

विदिशा में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

विदिशा में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

उन्नाव में भीम आर्मी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

उन्नाव में भीम आर्मी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जयपुर में चार सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम पर मनमानी का लगाया आरोप

जयपुर में चार सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम पर मनमानी का लगाया आरोप

देवास में आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य विठ्ठल दिंडी यात्रा

देवास में आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य विठ्ठल दिंडी यात्रा

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी हिरासत में

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी हिरासत में