विदिशा मेडिकल कॉलेज में विशाल कैंसर जांच शिविर, 4500 मरीजों का पंजीयन

कैंसर शिविर

  • मेडिकल कॉलेज में कैंसर शिविर का हुआ आयोजन
  • प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री लखन पटेल हुए शामिल
  • विदिशा जिले के साथ अन्य जिलों के तकरीबन 4500 लोगों ने कैंसर परीक्षण के लिए कराया रजिस्ट्रेशन
  • कैंसर की प्रारंभिक जांच उसका इलाज और कैंसर के कर्म को भी रोकने को लेकर कही गई बात

एंकर , क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयास से विदिशा के अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज में कैंसर स्कैनिंग शिविर आयोजित किया गया है। 6 और 7 तारीख को यहां रजिस्ट्रेशन कर चुके लोगों का परीक्षण कराया जाएगा। कैंसर के लक्षण मिलने पर उसके इलाज की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और लोक कल्याण स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल, जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल के अलावा विदिशा संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओं के विधायक भी इस दौरान मौजूद रहे। इसके साथ-साथ टाटा मेमोरियल मुंबई के संचालक विशेषज्ञ डॉक्टर आदि भी मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि कैंसर के शुरुआती लक्षण में यदि उसे पहचान लिया जाए तो इलाज आसान होता है। शर्म और डर के कारण उसे छुपाया जाता है तो वह घातक सिद्ध होता है। इस शिविर का यही उद्देश्य है कि हम कैंसर जैसी बीमारी को पहचान कर उसका इलाज कर सके। महिलाओं में होने वाले कैंसर को लेकर भी जागरूक किया गया। इसके अलावा कैंसर के होने के कर्म को लेकर भी अभियान चलाए जाने की बात कही गई

Related Posts

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कटनी दौरे के दौरान प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जहरीली शराब से मौतों पर आबकारी मंत्री की जवाबदेही तय करने…

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

संदीप मौर्य✍️ भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को लेकर सरकार ने कार्रवाई की है। लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिनमें करीब…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे