झांसी मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

झाँसी में बोली पुलिस की गोली
पुलिस मुठभेड़ में 2 अपराधी अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में हुए गौरीशंकर कुशवाहा हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की पाल कॉलोनी निवासी सुमन कुशवाहा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि आरोपियों ने गौरीशंकर कुशवाहा और उनके चाचा पर जानलेवा हमला किया था। उपचार के दौरान गौरीशंकर कुशवाहा की मौत हो गई थी।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नामजद आरोपी सिमरधा गांव के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी चिंगारा के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी रघुवीर उर्फ सौरभ को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिंगारा पुत्र शेर सिंह और रघुवीर उर्फ सौरभ पुत्र शेर सिंह निवासी मुरैना, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है, जो वर्तमान में झांसी के पाल कॉलोनी क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद किया है।

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान