शराबी पति की प्रताड़ना से तंग मां ने दो बच्चों संग खाया जहर, 4 वर्षीय मासूम की मौत

शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर दो मासूमों संग खाया जहर
4 वर्षीय बेटे की मौत

मां बेटे की हालत गंभीर

जनपद फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में मंगलवार को घरेलू कलह से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया । प्रस्तुत है नीलकमल की ये रिपोर्ट ।

हृदय विद्यारक इस घटना में चार वर्षीय मासूम राज उर्फ छोटू की मौत हो गई, जबकि मां राजकली और उसका एक वर्षीय पुत्र सौरभ जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं । उक्त घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है । हालत बिगड़ने पर चार वर्षीय राज किसी तरह गांव की एक महिला के घर पहुंचा और मासूमियत भरे शब्दों में बताया कि उसकी मां ने जहर खा लिया है और उसे भी खिला दिया है।
बच्चे की बात सुनकर गांव में हड़कंप मच गया।
एम्बुलेंस मिलने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला राजकली और एक वर्षीय सौरभ को मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज जारी है जहा पर उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार राजकली मेहनत-मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती थी, जबकि उसका पति रज्जन निषाद शराब का आदी बताया जाता है। शराबखोरी को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। जिससे तंग आकर महिला ने यह भयावह कदम उठाया । घटना की सूचना मिलते ही थाना जाफरगंज के कार्यवाहक थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है ।

Related Posts

750 ग्राम नवजात को मिली नई जिंदगी

750 ग्राम के नन्हे शिशु को मिली नई जिंदगी, गंभीर हालत में NICU पहुंचने के बाद सफल इलाज बहराइच में महेश चिल्ड्रेन पॉलीक्लिनिक की NICU टीम ने महज 750 ग्राम…

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

Leave a Reply

OTHER NEWS

750 ग्राम नवजात को मिली नई जिंदगी

750 ग्राम नवजात को मिली नई जिंदगी

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार