सोनकच्छ अस्पताल विवाद में कार्रवाई, नर्सिंग ऑफिसर का तबादला, वार्ड बॉय निलंबित

सोनकच्छ सिविल अस्पताल में विवाद, नर्सिंग ऑफिसर का तबादला, वार्ड बॉय निलंबित

देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र में सिविल अस्पताल सोनकच्छ में प्रसूता महिलाओं से कथित रूप से राशि लेने की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की है। जांच के दौरान शिकायतों के आधार पर वार्ड बॉय प्रियंका चौहान को निलंबित कर दिया गया।
इसी दौरान अस्पताल में शासकीय आदेश को लेकर विवाद की स्थिति भी सामने आई। मामले की जानकारी मिलने पर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स सोनकच्छ पहुंचीं और अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
जांच के बाद प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए नर्सिंग ऑफिसर सीमा वर्मा को सोनकच्छ से हटाकर भौंरासा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थापना शाखा का कार्य देख रहे महेंद्र शर्मा को भी उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान